बैतूल में साढ़े चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो आया सामने

Siddhi Tamrakar | Nov 14, 2024, 14:58 IST
betul child car accident
बैतूल में एक शख्स ने एक छोटे बच्चे पर कार चढ़ा दी, जिससे बच्चे के दोनों पैरों के ऊपर से गाड़ी का पहिया निकल गया। घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया है।

बैतूल में एक शख्स ने एक छोटे बच्चे पर कार चढ़ा दी। घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया है। पीड़ित बच्चे के परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन और पेट की सोनोग्राफी की। सारी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। हालांकि, बच्चे के पैरों में अभी भी दर्द बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



घर के बाहर साइकिल चला रहा था बच्चा





पुलिस चालक की कर रही तलाश

इसके बाद अर्चना ने शोर मचाया, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया। बाद में परिजन अयांश को घर लेकर गए और अस्पताल में जांच कराई गई। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, और पुलिस चालक की तलाश कर रही है। टीआई देवकरण डेहरिया ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Betul
  • Accident in Betul
  • बैतूल में 4.5 साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार