e-KYC वेरिफिकेशन में दिखाई ढिलाई तो राशन, पेंशन और स्कूल एडमिशन पर दिखेगा असर

Aman Vaishnav | Feb 06, 2026, 10:43 IST
Share
madhya pradesh samagra e kyc verification delay
madhya pradesh samagra e kyc verification delay

एमपी में सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए समग्र ई-केवाईसी को अनिवार्य करने के बाद भी भोपाल में यह काम काफी धीमा चल रहा है। नगर निगम पिछले एक साल से अभियान चला रहा है, लेकिन अब तक केवल 50% समग्र आईडी का वेरिफिकेशन हुआ है।

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए समग्र ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी भोपाल में इसका काम काफी धीमा चल रहा है।

नगर निगम ने पिछले एक साल से इस अभियान को चलाया है, लेकिन अब तक सिर्फ 50% समग्र आईडी का ही वेरिफिकेशन हो पाया है। शहर के 21 में से 12 जोन ऐसे हैं, जहां ये आंकड़ा 50% से भी कम है। यह स्थिति जनवरी के आखिरी हफ्ते में थी।

सरकार के नए नियमों के मुताबिक, राशन, पेंशन, स्कूल एडमिशन और आधार जैसी सेवाएं तभी मिलेंगी जब ई-केवाईसी से वेरिफाई किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि समग्र आईडी वेरिफाई न होने के दो बड़े कारण हैं-

  • पहला, कई समग्र आईडी में पता और मोबाइल नंबर नहीं होते हैं, और ज्यादातर आईडी सिंगल होती हैं।
  • दूसरा, शादीशुदा महिलाओं के नाम अपडेट न होने के कारण काफी समस्याएं हो रही हैं।
  • कुछ जोन अभी भी औसत स्तर (45-60%) पर अटके हुए हैं।
  • जोन 17 (60.97%) सबसे ऊपर है, जबकि जोन 15 (44.40%) और जोन 4 (44.08%) में काफी काम बाकी है।
  • अब नगर निगम इस मुद्दे को हल करने के लिए कैंप लगाकर अभियान चला रहा है।

अटकेंगी ये सेवाएं...

  • राशन वितरण में समस्या आ सकती है क्योंकि पीओएस मशीन पर नाम नहीं दिखेगा।
  • स्कूलों में एडमिशन और स्कॉलरशिप रुक सकती है, और आरटीई के तहत एडमिशन भी नहीं हो पाएगा।
  • वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लिए वेरिफिकेशन जरूरी है, बिना e-KYC के पेंशन रुक सकती है।
  • लाड़ली बहना जैसी योजनाओं का फायदा लेने के लिए डेटा अपडेट करना बहुत जरूरी है।
  • आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए समग्र e-KYC होना चाहिए।
भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने कहा है कि समग्र आईडी की ई-केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर किसी आईडी में गलती या डबल आईडी मिलती है, तो उसे हटा दिया जाएगा। सभी जोनों को इस काम के लिए टारगेट दिया गया है।

समग्र आईडी कैसे बनवाएं?

नई Samagra ID बनवाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ध्यान रखें आवेदन करने से पहले यह जांच ले कि आपकी समग्र आईडी पहले से तो नहीं बनी है।

समग्र आईडी के लिए जरूरी डाक्यूमेंट...

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट (10th Marksheet)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)
  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
  • पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (PAN & DL)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • विकलांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो (Disability Certificate)

Samagra ID के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक समग्र पोर्टल (https://samagra.gov.in/ ) पर जाएं।
  • होमपेज पर 'परिवार को पंजीकृत करें' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर बॉक्स में दर्ज करें।
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को भरकर सत्यापित करें।
  • अगले पेज पर अपना आधार नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • ओटीपी या फिंगरप्रिंट माध्यम से आधार सत्यापन पूरा करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि और पता सही भरें।
  • मांगे गए सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।

समग्र आईडी के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस

  • ऑफलाइन आवेदन के लिए अपनी ग्राम पंचायत में जाना होगा।
  • शहरी क्षेत्र के निवासी जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क करें।
  • संबंधित अधिकारी को अपने सभी ज़रूरी डाक्यूमेंट़ों की प्रतियां दें।
  • अधिकारी आपके विवरण को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपनी आईडी प्राप्त होगी।

समग्र पोर्टल पर e-KYC कैसे करें?

समग्र आईडी का लाभ लेने के लिए e-KYC करना अनिवार्य है:

  • समग्र पोर्टल पर e-KYC करें विकल्प का चुनाव करें।
  • अपनी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी जनरेट करें।
  • कैप्चा कोड भरकर 'खोजें' बटन पर क्लिक करें।
  • अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें।
  • भूमि स्वामित्व संबंधी जानकारी का सही विकल्प चुनें।
  • आधार ओटीपी भरकर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें।

समग्र आईडी स्टेटस और डाउनलोड

  • स्टेटस जांचने के लिए e-KYC स्थिति जानें पर क्लिक करें।
  • अपनी आईडी भरकर वर्तमान स्थिति की जांच तुरंत करें।
  • आईडी डाउनलोड करने के लिए 'परिवार कार्ड प्रिंट' चुनें।
  • फैमिली आईडी डालकर अपना कार्ड पीडीएफ में सेव करें।
ये खबरें भी पढ़िए...

आयुष्मान कार्ड का बदला नियम... जिनके पास ये नहीं उन्हें फिर से बनवाना होगा

पैन कार्ड डाउनलोड के नाम पर हो रही इस तरह धोखाधड़ी, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार?

आधार कार्ड के नए नियम, होटल्स में अब फोटोकॉपी नहीं, केवल QR कोड से होगा वेरीफिकेशन

अब पुरानी गाड़ी बेचते ही आप हो जाएंगे टेंशन फ्री, न रहेगा ट्रांसफर का डर न एक्सीडेंट की चिंता

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन वितरण
  • स्कूल एडमिशन
  • भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग