सिंहस्थ 2028 के लिए खुलेगा हवाई जहाज में होटल, एमपी के दो भाइयों ने खरीदा कार्गो प्लेन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अनोखी पहल शुरू होने जा रही है। यहां दो भाइयों, वीरेंद्र और पुष्पेंद्र कुशवाह ने बीएसएफ से एक बड़ा कार्गो प्लेन खरीदा है। हालांकि, यह प्लेन हवाई यात्रा के लिए नहीं होगा, बल्कि इसे एक शानदार लग्जरी होटल में बदला जाएगा।
40 लाख में खरीदी कार्गो प्लेन
प्लेन में बनेगा 5 स्टार होटल
यह 55 सीटों वाला कार्गो प्लेन लगभग 20 टन वजनी है। प्लेन मे बदलाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अगले साल तक इसमें 5 लग्जरी रूम बनाए जाएंगे। जहां लोग ठहर सकेंगे। इसके अलावा, यहां फोटो-शूट भी कराए जाएंगे। इससे पर्यटकों को एक अलग अनुभव मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन कमिश्नर का आइडियाः सीएम मोहन यादव को भाया हर पंचायत में एमएसएमई यूनिट्स का प्रेजेंटेशन, इंदौर को मिलेगा ये फायदा
पिछले साल MIG-21 खरीद चुके हैं दोनों भाई
यह कोई पहली बार नहीं है जब इन भाइयों ने अनोखी चीजें खरीदी हों। पिछले साल, उन्होंने MIG-21 भी खरीदा था। इसे बाद में अपने फार्म हाउस के गोदाम में डिस्मेंटल करवाकर बेच दिया। अब इस कार्गो प्लेन के साथ वे एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज। सिंहस्थः लैंड पूलिंग मामले में बीच का रास्ता निकालने में जुटी सरकार