मप्र बजट सत्र 2025 शुरू होने से पहले कांग्रेस ने बीजेपी से पूछे 10 सवाल, इन मुद्दों पर मांगा जवाब
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बजट सेशन बड़ा ही हंगामेदार रहने की संभावना है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश में हुए ईडी, आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापे की वजह से एमपी सुर्खियों में रहा था। मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सबकी नजर राजधानी भोपाल में टिकी हुई थी। कारण परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल के गाड़ी में से 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश का जब्त होना था। अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधानसभा में सरकार को घेरने जा रही है। इसके ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा विधानसभा सत्र के पहले एमपी बीजेपी से 10 सवाल....
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से सौरभ शर्मा केस, किसानों, लाड़ली बहनों के खाते में कब 3 हजार रुपए आएंगे और नल जल योजना जैसे तमाम सवाल सरकार से किए हैं। जो इस प्रकार हैं....
ये भी खबर पढ़ें... एमपी में बजट सत्र आज से, विधायकों ने लगाए 2939 सवाल, सरकार को घेरने का प्लान
नेता प्रतिपक्ष का ये रहे 10 सवाल
ये भी खबर पढ़ें... एमपी बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अपील- अगर भ्रष्टाचार के सबूत हैं, तो भेजें
4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है बजट
जानकारी के लिए बता दें कि मप्र बजट सत्र 2025 में विधायक 2 हजार 939 सवाल उठाएंगे। इनमें से 1 हजार 785 सवाल ऑनलाइन और 1 हजार 154 सवाल ऑफलाइन पूछे गए हैं। यह सत्र कई अहम मुद्दों पर विधायकों को चर्चा का अवसर देने वाला है। 10 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल (Governor) का अभिभाषण होगा। इसके बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 11 मार्च को प्रश्नकाल के बाद दूसरा सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) भी 11 मार्च को प्रस्तुत होगा। वहीं 12 मार्च को साल 2025 का बजट पेश किया जाएगा, जो 4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक