MP में 1 मई से होंगे तबादले, कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव ने किया फैसला

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 22, 2025, 15:37 IST
Share
CM Mohan Yadav cabinet meeting
CM Mohan Yadav cabinet meeting

मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी, ग्वालियर टेलीकॉम सेक्टर, गेहूं बोनस, इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन समेत कई विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई।

MP News: मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने इन निर्णयों की जानकारी दी।कैबिनेट द्वारा लिये गए इन निर्णयों से न केवल प्रदेश की विकास योजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि इनसे आम लोगों के जीवन में भी सुधार भी आएगा। सीएम मोहन यादव और उनके कैबिनेट के इन कदमों से राज्य की प्रगति में एक नई दिशा मिल सकती है। कैबिनेट में लिए गए प्रमुख निर्णय हैं-

ट्रांसफर पॉलिसी को मिली स्वीकृति

प्रदेश में सरकारी विभागों में कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत 1 से 31 मई तक प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों के तबादले होंगे। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को अधिक सशक्त बनाने और कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए लिया गया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना में संशोधन

मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। अब इस योजना के तहत कम से कम 11 और अधिकतम 200 जोड़ो को शामिल किया जा सकेगा। हितग्रहियों को ₹49,000 की राशि दी जाएगी, जैसा कि पहले किया जाता था। यह योजना विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

टाइगर रिजर्व जोन

टाइगर रिजर्व जोन में विकास कार्यप्रदेश के सभी 9 टाइगर रिजर्व जोन में हादसों को रोकने के लिए ₹145 करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का उद्देश्य इन क्षेत्रों में पर्यटकों की सुरक्षा और जानवरों की रक्षा करना है।

इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन

इंदौर में 27 मई को एक बड़ी आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। यह कॉन्क्लेव प्रदेश के आईटी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने और नए निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

जल गंगा संवर्धन की निगरानी

प्रदेश के सभी जिला प्रभार वाले मंत्रियों को जल गंगा संवर्धन की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के तहत जिलों में मौजूद तालाबों के गहरीकरण की आवश्यकता और संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल स्रोतों का संरक्षण किया जा सके।

गेहूं उपार्जन पर अतिरिक्त बोनस

किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। गेहूं उपार्जन के तहत किसानों को ₹175 का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। 5 मई तक 7 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस कदम से किसानों को वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

ग्वालियर में टेलीकॉम सेक्टर स्थापना

ग्वालियर में टेलीकॉम सेक्टर की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के तहत ₹12,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे 5,000 रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। यह निवेश ग्वालियर के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

यह भी पढ़ें... सशक्त किसान: मोहन सरकार लाई किसान कल्याण मिशन, कैबिनेट से मिली मंजूरी

गांधी सागर में चीतों के पुनर्स्थापन पर प्रशंसा

गांधी सागर में चीतों के सफल पुनर्स्थापन पर देश और विदेश से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह परियोजना भारतीय वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पोप फ्रांसिस के निधन पर राष्ट्रीय शोक

पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में शोक संदेश दिए जाएंगे।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • कैबिनेट बैठक
  • मुख्यमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज