कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने वीडियो जारी कर कहा, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाएं
इंदौर में युवा कांग्रेस शहराध्यक्ष रमीज खान पर क्राइम ब्रांच द्वारा 4 अगस्त की रात को दर्ज किए गए। वहीं केस के बाद अब एक कांग्रेस नेता ने इस मामले में वीडियो जारी कर इंदौर पुलिस पर हमला किया है। खासकर उन्होंने इंदौर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की हैं।
कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने यह वीडियो जारी किया
शपथ संविधान की ली, या बीजेपी की सदस्यता
सूरी ने आगे कहा कि यदि बीजेपी नेताओं की भावनाएं आहत हो रही हैं तो इस देश में हर दिन सौ बार अल्पसंख्यक खासकर मुसलमान वर्ग की भावनाएं आहत हो रही हैं। क्या सिंह रोज 100 केस दर्ज करने के लिए तैयार हैं? मैं कराऊंगा। बागेश्वर धाम, प्रदीप मिश्रा के खिलाफ।
पीएम के साथ ही संवैधानिक पद पर बैठे हुए अपशब्द बोल रहे हैं। पीएम, गृहमंत्री, यूपी के सीएम, मप्र के सीएम, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, एकलव्य गौड़, यह सभी तो बड़े पद पर हैं, लेकिन छोटे भी हिंदू-मुस्लिम करने में लगे हुए हैं। हो क्या रहा है, आप संविधान की शपथ लेकर पुलिस सेवा में आए हैं, या बीजेपी की सदस्यता ले ली है। कमल के फूल का पट्टा इंदौर पुलिस ने क्या अपने गले में डाल लिया है। कुछ गलत किया है तो सजा दीजिए लेकिन रोज देश में हो रहा है।
कांग्रेस नेता अमिनुल का इंदौर पुलिस कमिश्नर पर विवादित बयान...
|
इन केस के कारण सूरी ने पुलिस पर की टिप्पणी
बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने युवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान पर धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट 2021 की धारा 3 और 5 में केस किया है। इसमें आरोप है कि खान द्वारा धर्म परिवर्तन का निरंतर काम किया जा रहा है।
उन्होंने विवादित वाट्सएप डीपी लगाई थी। इस पर केस हुआ है। इसके पहले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद की फंडिंग के आरोप लगे और केस दर्ज हुआ, पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया है और वह साथ ही भगोड़ा भी घोषित हो चुका है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह | इंदौर लव जिहाद | MP News | इंदौर न्यूज