Weather update : मध्य प्रदेश के इन जिलों में पारा 48 डिग्री पार

Sandeep Kumar | May 29, 2024, 06:36 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-29T070136.035.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-29T070136.035.jpg

देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के पिलानी में इस बार गर्मी का 25 सालों का रिकॉर्ड टूट गया, वहीं मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया है...

उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान ( Rajasthan ) से लेकर पंजाब तक हर जगह गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। मौसम विभाग ( weather department ) की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों गर्मी से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। आज 28 मई को पिलानी का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में पारा 47 डिग्री पार


मध्य प्रदेश में गर्मी की तपिश इतनी है कि कई जिलों का तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। एमपी के निवाड़ी में अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री, दतिया में 48.4 डिग्री, रीवा में 48.2 डिग्री, खजुराहो में 48 डिग्री और ग्वालियर में 47.6 डिग्री दर्ज किया गया.

राजस्थान के पिलानी में गर्मी ने तोड़ा 25 सालों का रिकॉर्ड


राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप हैं। आज यानी 28 मई को राजस्थान के चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 49 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में गर्मी ने किया बेहाल


पंजाब और हरियाणा में भी इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पंजाब के बठिंडा में आज दिन का पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में जारी है लू का प्रकोप


दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर लू चली और कुछ स्थानों पर भीषण लू चली। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 49.9 डिग्री सेल्सियस, ये दिल्ली का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

3 दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत


IMD का अनुमान है कि मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ अपेक्षाकृत नए स्टेशन हैं, लेकिन किसी ने भी कभी भी 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान को नहीं छुआ है। इसलिए मुंगेशपुर और नरेला में दर्ज किया गया 49.9 डिग्री सेल्सियस पारा दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • weather Department
  • भीषण गर्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा