कर्मचारियों ने ली हनुमानजी की शरण, मंत्रालय में 9 साल से रुकी पदोन्नति के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sanjay Sharma | Mar 04, 2025, 15:12 IST
hanuman ji
मध्य प्रदेश में कर्मचारी संगठनों के आंदोलन और प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच, अब मध्य प्रदेश मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भी अपनी पदोन्नति की मांग करने लगे हैं।

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कर्मचारी संगठनों के आंदोलन प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अब मध्यप्रदेश मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पदोन्नति की मांग शुरू कर दी है। मंत्रालयीन सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने मंगलवार 4 मार्च दोपहर वल्लभ भवन परिसर स्थित शिव हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड पाठ किया। मंत्रालय के गेट नंबर 1 के सामने हनुमान चालीसा पाठ से पहले मंत्रालयीन कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही रामचरित मानस लेकर पदयात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।



सरकार कर रही अनदेखी, अब भगवान से आस

ये भी खबर पढ़ें... नरसिंहपुर में थाना प्रभारी के लाइन हाजिर से संतुष्ट नहीं है कर्मचारी संगठन, विरोध में किया कामकाज ठप



इन मांगों को लेकर कर्मचारी कर रहे हैं प्रदर्शन

संघ की प्रमुख मांग पदोन्नति देने की है। इसके अलावा चौथा समयमान वेतनमान, जीएडी के 9 मार्च 2020 के परिपत्र के अनुसार मंत्रालयीनकर्मियों को उच्च पदनाम, सहायक ग्रेड 3 को तृतीय पदोन्नति वेतनमान संशोधन, सचिवालय भत्ते का मूल्य सूचकांक अनुसार पुनरीक्षण, केंद्र सरकार की तरह 25 साल की सेवा उपरांत पूर्ण पेंशन की पात्रता, मंहगाई भत्ता के लंबित एरियर का भुगतान, चिकित्सा बीमा योजना का लाभ, समान कार्य और योग्यता के आधार पर सहायक ग्रेड 3 और डेटा एंट्री ऑपरेटर की ग्रेड पे 2400 रुपए की जाए।





ये भी खबर पढ़ें... पुरानी पेंशन बहाली पर 13 मार्च का प्रदर्शन कैंसिल, कर्मचारी संगठन की दो टूक



ये मांग कर रहे हैं कर्मचारी

इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति में पात्र कर्मचारी के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता निरस्त हो, मंत्रालय और मंत्री स्थापना में आकस्मिकता निधि कर्मियों की भर्ती के लिए 17 सितम्बर 2023 को ली गई विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित हो या नए स्तर से परीक्षा ली जाए। स्थायीकर्मियों को सातवें वेतनमान और अन्य सुविधाएं मिलें, आउटसोर्स कर्मियों को समान कार्य के लिए नियमित कर्मचारी के समतुल्य मानदेय दिया जाए। पुरानी पेंशन की बहाली, भत्तों का पुनरीक्षण और अटैचमेंट की समाप्ति की मांग भी मंत्रालयीन सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने की है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • वल्लभ भवन
  • वल्लभ भवन भोपाल
  • कर्मचारी संगठन
  • मध्य प्रदेश समाचार