एमपी के इंस्पेक्टर्स को प्रमोशन नहीं पसंद! DSP पद को नकारा, बोले - हमें TI ही रहने दो
मध्य प्रदेश के पांच इंस्पेक्टर्स ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय के आदेश को चुनौती दी, जिसमें उन्हें कार्यवाहक डीएसपी के पद पर प्रमोट किया गया था। इन पांचों अधिकारियों ने इस प्रमोशन के आदेश को निरस्त करवा लिया, क्योंकि वे अपने मौजूदा पद पर ही बने रहना चाहते थे। ये पांच अधिकारियों में तहजीब काजी, रीतेश साहू, गोपाल परमार, भूर सिंह चौहान और खिलावन सिंह कंवर शामिल हैं।
प्रमोशन की प्रक्रिया
ये भी खबर पढ़ें... राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाले की EOW-ACB ने की FIR दर्ज
प्रमोशन नहीं चाहते थे ये इंस्पेक्टर्स
हालांकि, इन पांच अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय के उस आदेश को आधार बनाते हुए आवेदन दिया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि अगर वे प्रमोशन नहीं चाहते, तो उन्हें उनके वर्तमान पद पर यथावत रखा जाएगा। इसके बाद, पुलिस मुख्यालय ने इन पांच अधिकारियों का कार्यवाहक डीएसपी के रूप में प्रमोशन आदेश निरस्त कर दिया और उन्हें फिर से इंस्पेक्टर के पद पर बरकरार रखा।
वन टर्म प्रमोशन की प्रक्रिया
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पुलिस अफसरों को पिछले कुछ सालों से 'वन टर्म प्रमोशन' (One Term Promotion) की प्रक्रिया के तहत प्रमोशन दिया जा रहा है। दरअसल, प्रदेश में कोर्ट की रोक के कारण पुलिस अफसरों को उच्च पद पर प्रमोशन देने के बजाय, उन्हें कार्यवाहक पद का प्रभार दिया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत, इन दिनों प्रदेश के पुलिस अफसरों को उनके उच्च पदों के कार्यवाहक रूप में प्रमोशन दिया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें