MP को संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के लिए मिला बेस्ट एंटरप्राइज एप्लीकेशन का एक्सीलेंस अवॉर्ड

Raj Singh | Feb 24, 2025, 09:08 IST
best application
मध्‍य प्रदेश सरकार को संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के लिए बेस्ट एंटरप्राइज एप्लीकेशन का एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त हुआ। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से राज्य ने डिजिटल रजिस्ट्री की प्रक्रिया में नई शुरुआत की है।

मध्य प्रदेश सरकार के पंजीयन विभाग ने संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर को देश का बेस्ट एंटरप्राइज एप्लीकेशन का एक्सीलेंस अवॉर्ड हासिल किया है। यह उपलब्धि 22-23 फरवरी 2025 को हैदराबाद में आयोजित 37वीं टेक्नोलॉजी सभा में साझा की गई। इस सम्मान ने राज्य की ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में सफलता को और भी स्पष्ट किया है।



संपदा 2.0: डिजिटल रजिस्ट्री की दिशा में बड़ा कदम

ये भी खबर पढ़ें... व्यापमं घोटाला : मध्य प्रदेश सरकार और सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस



ई-गवर्नेंस में मध्य प्रदेश की बड़ी सफलता

इस डिजिटल पहल को देशभर के ई-गवर्नेंस विशेषज्ञों ने सराहा है। भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक और संपदा परियोजना अधिकारी स्वप्नेश शर्मा ने इस सम्मान को हासिल किया और सभा में संपदा 2.0 की कार्यप्रणाली का प्रेजेंटेशन भी दिया। इस सॉफ्टवेयर की सफलता ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।



स्वदेशी तकनीक से हुआ इनोवेशन

संपदा 2.0 को मध्य प्रदेश सरकार के उपक्रम "मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन" के इंजीनियरों द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है। यह एक स्वदेशी तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है, जिससे संपत्ति पंजीकरण के डिजिटल रूपांतरण को बढ़ावा मिला है। नागरिक अब आसानी से और तेजी से सेवाएं प्राप्त कर पा रहे हैं।



ये भी खबर पढ़ें... होनहार बेटियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने चलाई खास योजना, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा



मध्य प्रदेश का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन

संपदा 2.0 का यह सम्मान यह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (Digital Transformation) और ई-गवर्नेंस (E-Governance) के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य अब डिजिटल क्षेत्र में एक मॉडल बन चुका है और अन्य राज्य इसे अपने लिए एक आदर्श मान रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ई-गवर्नेंस
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • संपदा 2.0 एप
  • नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड