एमपी में BJP विधायक प्रियंका पेंची पर युवक ने किया अश्लील कमेंट, गला काटने की दी धमकी
मध्य प्रदेश में महिला विधायक को लेकर एक आपत्तिजनक घटना सामने आई है। गुना कीचांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रियंका पेंची को सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना 26 अगस्त को हुई, जब एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से विधायक को अपमानित किया। इस मामले में आरोपी युवक श्रीराम मीना के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
जानें क्या है पूरा मामला...
पुलिस ने दर्ज किया मामला
भाजपा विधायक प्रियंका पेंची की गर्दन काटने की धमकी पर उनके गांव के ही दिलीप मीना ने चांचौड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में दिलीप मीना ने कहा कि श्रीराम मीना की इस तरह की टिप्पणी सार्वजनिक तौर पर अमर्यादित है। इससे विधायक की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला विधायक प्रियंका पेंची मिली जान से मारने की धमकी
|
विधायक ने मामले पर जताया किया आक्रोश
जानकारी के अनुसार, एमपी महिला विधायक प्रियंका पेंची ने इस मामले पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल उनके खिलाफ है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके।
क्या है बीएनएस की धारा 296 और 351(3)?
धारा 296 सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए है, जबकि धारा 351(3) किसी व्यक्ति को धमकी देने या हमला करने से जुड़ी है। इन धाराओं के तहत आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि समाज में शांति और सद्भाव बना रहे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩