गुना एसपी अंकित सोनी के खिलाफ बीजेपी विधायक ने खोला मोर्चा, मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप
Rohit Sahu | Jun 23, 2025, 08:25 IST
guna sp
भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने गुना एसपी पर मानसिक प्रताड़ना और बिना सलाह तबादलों का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि उन्हें महिला होने के कारण मानसिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है।
भाजपा की चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची मीणा ने गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। विधायक ने यह आरोप सीएम मोहन यादव को लिखे पत्र में लगाए। पत्र में उन्होंने कहा है कि पुलिस विभाग में तबादले बिना किसी राजनीतिक सलाह के किए जा रहे हैं और उन्हें सिर्फ महिला विधायक होने के चलते परेशान किया जा रहा है।
![priyanka meena latter]()
दरअसल SP अंकित सोनी ने 24 मई को एक तबादला सूची जारी की थी। सूची में जिले के TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम थे। इसमें चाचौड़ा थाना प्रभारी TI मछलू सिंह मंडेलिया को पुलिस लाइन, कुंभराज TI नीरज राणा को बमोरी और मृगवास SI पंकज सिंह कुशवाह को जमने थाने में पोस्ट किया। ये सभी थाने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही आते हैं। बताया जा रहा है इन्हीं तबादलों में विधायक से सहमति नहीं ली गई। इसके बाद उन्होंने 29 मई को सीएम को पत्र लिखा।
सीएम को लिखा हुआ पत्र सार्वजनिक होने के बाद विधायक प्रियंका पेंची ने बयान दिया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी बात रखना मेरा अधिकार है। जो भी मामला था, उसे भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के समक्ष रख दिया है।
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए गुना एसपी अंकित सोनी ने कहा कि चाचौड़ा उपखंड में कुल 5 थाने हैं। इनमें से मकसूदनगढ़ और जामनेर में कोई तबादला नहीं किया गया है। चाचौड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर को विधायक की मांग पर ही हटाया गया था। मृगवास में टीआई की नियुक्ति नहीं है, जबकि कुंभराज टीआई का तबादला रद्द कर दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=z0w-KeBrZPE
एसडीओपी महेंद्र गौतम ने बताया कि मूल एसडीओपी मैटरनिटी लीव पर हैं, इस कारण मुझे यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार मेरे पास नहीं है।
इस प्रकरण के बाद जिले की राजनीति में हलचल है। भाजपा के अंदरखाने में इस मुद्दे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। महिला विधायक के आरोपों के कारण पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि संगठन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
एसपी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए
विधायक प्रियंका पेंची ने पत्र में कहा कि चाचौड़ा क्षेत्र के थानों में प्रभारी मंत्री या जनप्रतिनिधियों की सहमति के बिना पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। रोज नई कहानियां बनाकर सिर्फ इस कारण से टारगेट किया जा रहा है कि मैं एक महिला विधायक हूं। मैंने यह बात ग्वालियर आईजी और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी बताई है।
priyanka meena latter
दरअसल SP अंकित सोनी ने 24 मई को एक तबादला सूची जारी की थी। सूची में जिले के TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम थे। इसमें चाचौड़ा थाना प्रभारी TI मछलू सिंह मंडेलिया को पुलिस लाइन, कुंभराज TI नीरज राणा को बमोरी और मृगवास SI पंकज सिंह कुशवाह को जमने थाने में पोस्ट किया। ये सभी थाने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही आते हैं। बताया जा रहा है इन्हीं तबादलों में विधायक से सहमति नहीं ली गई। इसके बाद उन्होंने 29 मई को सीएम को पत्र लिखा।
सीएम और संगठन तक बात पहुंचाना जरूरी
एसपी अंकित सोनी ने क्या कहा?
https://www.youtube.com/watch?v=z0w-KeBrZPE
एसडीओपी की सफाई
राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari