MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में देर रात आईपीएस के हुए तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Deeksha Nandini Mehra | Aug 28, 2024, 07:22 IST
IPS transfers
मध्य प्रदेश में देर रात पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। 2016 बैच के आईपीएस अफसर अरुण कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लू) भोपाल बनाया गया है।
MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात 7 पुलिस अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए। 2016 बैच के आईपीएस अफसर अरुण कुमार मिश्रा (Arun Kumar Mishra) को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लू) भोपाल बनाया गया है। ईओडब्लू भोपाल एसपी राजेश कुमार मिश्रा (Rajesh Kumar Mishra) को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन भेजा गया है।
किसे कहां लगाया, देखिए
- अरुण कुमार मिश्रा (Arun Kumar Mishra) (आईपीएस, 2016 बैच) को उनके वर्तमान पद, उप सेनानी, 35वीं बटालियन, विशेष सशस्त्र बल, मंडला से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू), भोपाल बनाया गया है।
- राजेश कुमार मिश्रा (Rajesh Kumar Mishra) ( राज्य पुलिस सेवा 1998 बैच) को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन बनाया गया है।
- सत्यशील सारंग (Satyasheel Sarang) ( रापुसे 1998 बैच) को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, इंदौर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, ग्वालियर बनाया गया है।
- रामेश्वर सिंह यादव (Rameshwar Singh Yadav) ( रापुसे 2002 बैच) को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, ग्वालियर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इंदौर बनाया गया है।
- मनु व्यास (Manu Vyas) ( रापुसे 2002 बैच) को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, भोपाल से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
- राजेश सहाय (Rajesh Sahay) ( रापुसे 2002 बैच) को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, इंदौर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, भोपाल बनाया गया है।
- धनंजय शाह (Dhananjay Shah) ( रापुसे 2002 बैच) को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इंदौर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
ट्रांसफर आर्डर देखिए
एमपी आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट 28-8
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक