MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Amresh Kushwaha | Sept 15, 2024, 08:15 IST
Share
प्रदेश में अलर्ट जारी
प्रदेश में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मानसूनी सिस्टम के आने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में भारी बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे नदी और नाले उफान पर हैं। अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए और मजबूत मानसूनी सिस्टम के आने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में रविवार 15 सितंबर से तेज बारिश की संभावना है, जो 2-3 दिनों तक जारी रह सकती है। अनंत चतुर्दशी के दिन भोपाल में भारी बारिश के आसार हैं। 9 जिलों को सोमवार के लिए रेड अलर्ट पर रखा गया है। यह मानसूनी सिस्टम ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।

अगले तीन दिन रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

  • 16 सितंबर: 9 जिलों में रेड अलर्ट: अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर।
  • 17 सितंबर: 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्ना। वहीं भोपाल संभाग और नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में येलो अलर्ट।
  • 18 सितंबर: मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग के राजगढ़ जिले में येलो अलर्ट।

25 जिलों में 40 इंच से अधिक बारिश

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में 40 इंच से अधिक बारिश हुई है, जिनमें भोपाल भी शामिल है। श्योपुर जिला सबसे अधिक बारिश वाला जिला है, जहां सामान्य से 104% अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोपाल जिला छठे स्थान पर है, जहां सामान्य से 40% अधिक बारिश हुई है। रीवा जिला सबसे कम बारिश वाला जिला है, जहां 34% कम बारिश दर्ज की गई है। भोपाल शहर में बारिश का अगला दौर नया रिकॉर्ड बना सकता है, जहां अब तक 61.30 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% अधिक है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
  • मध्यप्रदेश में भारी बारिश
  • MP monsoon Update
  • मध्यप्रदेश मानसून अपडेट
  • Heavy Rainfall in Madhya Pradesh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती