MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, जानिए अब तक कहां- कितनी हुई बारिश
Deeksha Nandini Mehra | Sept 11, 2024, 14:29 IST
मध्य प्रदेश मानसून अपडेट
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में रातभर से बारिश का दौर जारी है। पानी का स्तर बढ़ने के बाद नर्मदापुरम और भोपाल में डेम के गेट भी खोल दिए गए हैं। वहीं कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है।
Madhya Pradesh Monsoon Update : मध्य प्रदेश में बीती रात से बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और शिवपुरी के अलावा 30 जिलों में बारिश हो रही है। नर्मदापुरम के तवा डैम के 13 में से 9 गेट, बरगी बांध के 21 में से 17, मोहनपुरा डेम के 10 गेट, हलाली डैम के 5 और मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए हैं। दमोह में घरों में पानी भर गया है, जबकि टीकमगढ़ और शिवपुरी में सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। विदिशा में कई रास्ते बंद हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
भोपाल में तेज बारिश के कारण बुधवार को कलियासोत डैम के दो, कोलार डैम के दो, भदभदा और केरवा डैम के एक-एक गेट खोले गए। पिछले 24 घंटे में भोपाल में ढाई इंच, दमोह में साढ़े आठ इंच, जबलपुर में 8 इंच और सिवनी में साढ़े 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इस सीजन में भदभदा डैम के 8 बार, केरवा के 5 बार, कोलार के 6 बार और कलियासोत के 10 बार गेट खोले जा चुके हैं। सबसे पहले कोलार डैम के गेट जुलाई में खुले थे, जबकि भदभदा, कलियासोत और केरवा के गेट अगस्त में खोले गए थे।
![MP waterfall level]()
अब तक भोपाल-ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें श्योपुर में सबसे अधिक 170% बारिश हुई है। इंदौर, उज्जैन और रीवा संभाग पिछड़े हुए हैं। रीवा में सबसे कम 60% बारिश हुई है, जबकि भोपाल में 46.60 इंच और इंदौर में 27.82 इंच पानी गिर चुका है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में एवरेज 2 इंच पानी गिर गया। अब तक प्रदेश में 39.1 इंच बारिश हो गई है, जो सामान्य से 1.8 अधिक है। एमपी की सामान्य बारिश 37.3 इंच है।
![एमपी के इन जिलों में बारिश]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
24 घंटे में भोपाल में ढाई इंच बारिश
फिर खुले डैम के गेट
MP waterfall level
बीते 24 घंटे में इतनी हुई बारिश
एमपी के इन जिलों में बारिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari