MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, शिवपुरी में अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास
एमपी टॉप न्यूज
शिवपुरी में अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास, मिसाइल और हाईटेक हथियार बनेंगे
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा डिफेंस निवेश आया है। यहां 2500 करोड़ रुपए के अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रोजेक्ट की..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विभाग जरूरी फाइलें अटकाने में अव्वल, भड़के सीएम मोहन यादव
भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद अफसरों की क्लास लगाई है। वजह थी सरकार की जरूरी फाइलों का अटकना है। सीएम कार्यालय से जुड़ी नोटशीट पर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टीईटी विवाद: 70 हजार शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से बचाने सरकार जाएगी SC
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग करीब 70 हजार शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा। ये सभी शिक्षक साल 2005 से 2009 के बीच भर्ती हुए थे। विभाग का कहना है कि इन शिक्षकों ने पहले ही सरकारी चयन परीक्षा पास की थी। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के सतगढ़ी में बनेगा गारमेंट और आईटी हब, 40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को यह जमीन आवंटित हो चुकी है। कुल 172 एकड़ जमीन तीन हिस्सों में बंटेगी। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दतिया में कांग्रेस का बड़ा दांव? राजेंद्र भारती की पत्नी बन सकती हैं उम्मीदवार
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। कांग्रेस राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को टिकट दे सकती है। सपा और बसपा भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के बाद भाजपा नेता गिरफ्तार, बैड टच का लगा था आरोप
सागर में मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से गुरुवार 02 जुलाई को अभद्रता की थी। इस मामले में डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल भी की थी। अब..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पैदावार 15 क्विंटल-खरीदेंगे सवा क्विंटल, किसानों की छाती पर मूंग दल रही सरकार!
हरदा में भारतीय किसान संघ ने शनिवार से मंडी में धरना शुरू कर दिया। किसान मूंग की शत प्रतिशत खरीदी की मांग कर रहे हैं। सरकार ने प्रति एकड़ सिर्फ 120 किलो मूंग खरीदने का फैसला लिया है। किसानों ने इसे नाकाफी बताया है। धरना अनिश्चितकालीन है और इसे लेकर आंदोलन तेज..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश में पकड़े गए अनोखे चोर, तरीका जान पुलिस रह गई हैरान
इंदौर की सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने चोर बुरहानुद्दीन को पकड़ा है। वह सिर्फ बोहरा समाज के घरों में चोरी करता था। हैरानी की बात है कि वह खुद भी इसी समाज से है। पूछताछ में उसने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के आरोप पर नरोत्तम मिश्रा बोले- फुटेज दिखाने को तैयार BJP
BHOPAL. दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पर 70 करोड़ की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कटनी बनेगा एमपी का नया खनिज हब, 150 हेक्टेयर सोना-चांदी ब्लॉक ऑक्शन के लिए तैयार
कटनी के स्लीमनाबाद क्षेत्र में 150 हेक्टेयर का बेसमेटल ब्लॉक ई-ऑक्शन के लिए तैयार है। यह ब्लॉक इमलिया-धूरी इलाके में स्थित है। प्री-ऑक्शन कमेटी की मंजूरी मिल चुकी है। अब शासन स्तर पर नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस ब्लॉक में कॉपर, जिंक, लेड और सिल्वर जैसे खनिज मिलेंगे।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...