पैदावार 15 क्विंटल-खरीदेंगे सवा क्विंटल, किसानों की छाती पर मूंग दल रही सरकार!
Sanjay Dhiman | Jul 05, 2026, 17:13 IST
Photograph: (the sootr)
हरदा में किसानों ने मूंग की शत प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसान संघ का कहना है प्रति हेक्टेयर 15 क्विंटल पैदावार में से सरकार सिर्फ सवा क्विंटल खरीद रही है। सरकार की खरीदी सीमा से किसान नाराज हैं।
समझें क्या है पूरा मामला..
- मूंग खरीदी को लेकर हरदा में किसानों का बड़ा धरना शुरू।
- मंडी में रातभर रुके किसान, खुद बनाया खाना।
- शत प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग, सरकार पर दबाव।
- हरदा में किसान संघ का आर-पार का ऐलान।
- 120 किलो खरीदी सीमा से नाराज किसान सड़क पर।
भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों का कहना है कि औसतन प्रति हेक्टेयर 15 से 16 क्विंटल मूंग का उत्पादन हो रहा है। लेकिन सरकार प्रति हेक्टेयर सिर्फ सवा क्विंटल ही खरीद रही है। इस बार सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए तय किया है।
किसानों का गुस्सा फूटा
धरने के पहले ही दिन किसानों ने जोरदार नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा। किसानों का कहना है कि यह लड़ाई अब सिर्फ मांग तक सीमित नहीं है। यह उनके हक की लड़ाई बन चुकी है।
770104fe-6e0
मंडी में ही बीती रात
भोजन के बाद किसान मंडी में ही रुक गए। खुले आसमान के नीचे रातभर विश्राम किया। यह दिखाता है कि किसान इस बार पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।
सिर्फ 120 किलो खरीदी से नाराजगी
लेकिन सरकार ने प्रति हेक्टेयर सिर्फ 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदने का फैसला किया। यह मात्रा किसानों की जरूरत से काफी कम है। इसी वजह से किसानों में भारी गुस्सा है।
cc0c2806-cee
औसत पैदावार से मेल नहीं खाती सीमा
उन्होंने कहा कि इस सीमा में खाद, बीज, सिंचाई और मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पाता। कम खरीदी सीमा के चलते किसानों को बाकी उपज मंडी में सस्ते दाम पर बेचनी पड़ती है। मंडी में किसानों को इसी मूंग का दाम केवल 5500 से 6000 ही मिलता है। इससे सीधा आर्थिक नुकसान होता है।
चुनाव में असर की चेतावनी
आगे क्या होगा
ऐसे समझें इस साल मूंग खरीदी का गणित
खरीद प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- खरीद की अवधि: सरकारी केंद्रों पर मूंग की खरीद 1 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक चलेगी।
- पंजीकरण: किसानों के लिए पंजीयन 25 मई से 15 जून 2026 तक किया गया था।
- फेस ऑथेंटिकेशन: सही किसान की पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'फेस ऑथेंटिकेशन' (चेहरे का सत्यापन) अनिवार्य किया गया है।
- भुगतान: उपज बिकने के बाद सीधे किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।
FAQ
- हरदा में किसान किस मुख्य मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं?
हरदा में किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की शत प्रतिशत खरीदी की मांग कर रहे हैं। वे सरकार द्वारा लगाई गई सीमित खरीदी की नीति का विरोध कर रहे हैं। - सरकार ने प्रति एकड़ मूंग खरीदी की क्या सीमा तय की है?
सरकार ने प्रति एकड़ मात्र 1 क्विंटल 20 किलोग्राम मूंग खरीदने का फैसला किया है। यह सीमा किसानों की कुल पैदावार से बहुत ज्यादा कम है। - कम खरीदी सीमा से हरदा के किसानों को किस प्रकार का नुकसान हो रहा है?
इससे किसानों को अपनी बची हुई मूंग खुले बाजार में कम दाम पर बेचनी पड़ती है। जिससे उनकी मेहनत, खाद और सिंचाई की पूरी लागत नहीं निकल पाती।
मध्य प्रदेश में मूंग खरीद को लेकर भड़के किसान, कलेक्टर के सामने रखी 5 बड़ी मांग
राष्ट्रीयकृत-सहकारी बैंक खातों पर होगा एमएसपी पर मूंग खरीदी का पंजीयन
केंद्र MSP पर मूंग खरीदी के लिए तैयार, राज्य सरकार पर प्रस्ताव न भेजने का लगा आरोप
MSP पर मूंग खरीदी के फैसले पर सियासत, किसान संघ और कांग्रेस में क्रेडिट लेने की मची होड़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari