MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास

Sanjay Dhiman | Jul 21, 2026, 21:10 IST
mp top news (97)
नमस्कार, मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, यूसीसी पारित करने वाला चौथा राज्य बना एमपी। ACS दीपाली रस्तोगी लोकायुक्त के सामने होंगी पेश, विभाग की अनदेखी पर होंगे सवाल। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

एमपी टॉप न्यूज

मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, यूसीसी पारित करने वाला चौथा राज्य बना एमपी

मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी बिल पास हो गया है। यह बिल भारी हंगामे के बीच मंजूर हुआ। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद MP चौथा राज्य बन गया है। बिल में लिव-इन रिलेशनशिप और विवाह से जुड़े नए नियम हैं। कानून बनने के बाद लिव-इन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ACS दीपाली रस्तोगी लोकायुक्त के सामने होंगी पेश, विभाग की अनदेखी पर होंगे सवाल

मध्य प्रदेश के पोषण आहार घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। यह मामला महिला एवं बाल विकास और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ा है। इसमें टेक होम राशन यानी टीएचआर (MP Take Home Ration Scam) के नाम पर अरबों रुपए की गड़बड़ी का आरोप है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी के 1900 स्कूलों में शिक्षक नहीं: हाईकोर्ट ने पूछा, बिना टीचर कैसे हो रही पढ़ाई

मध्य प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है 1895 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हाईकोर्ट का कुलाधिपति को नोटिस, RDVV मामले में बड़ा आदेश, प्रदेश का पहला मामला!

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े अवमानना मामले में राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगूभाई पटेल समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मामला सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आरबी दुबे के वेतन और सेवा विवाद से जुड़ा है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर के बिजली इंजीनियर पर लोकायुक्त का छापा, जांच में मिली 6.50 करोड़ की संपत्ति

कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पूरी कार्रवाई की अगुवाई पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय कर रहे हैं। कार्रवाई 21 जुलाई 2026 को शुरू की गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



27% OBC आरक्षण: सामान्य वर्ग की ओर से संशोधन पर उठाए सवाल, बुधवार से सरकार रखेगी अपना पक्ष

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रही। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच के समक्ष...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मीनाक्षी नटराजन, दायर की पिटिशन

राज्यसभा चुनाव से जुड़ा एक अहम मामला अब जबलपुर हाई कोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन रद्द होने के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की है। उनका कहना है कि उनका नामांकन गलत आधार पर खारिज किया गया। अब वह अदालत से..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चारमीनार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- राम मंदिर जैसा हो भव्य निर्माण

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने हैदराबाद के चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए। राम मंदिर जैसा निर्माण करने की कामना की।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ग्वालियर कोर्ट के मांगने पर भी पूरी संपत्ति का ब्योरा छिपा रहा सिंधिया परिवार

ग्वालियर के सिंधिया परिवार की अरबों रुपए की संपत्ति फिर चर्चा में है। परिवार अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा कोर्ट को नहीं दे रहा। पिछली दो सुनवाई में भी यह जानकारी सामने नहीं आई। इससे मामला हर बार टल रहा है। देश के जाने-माने राजघरानों में सिंधिया परिवार का नाम शामिल है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चंबल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, जमीन आवंटन के विरोध में 40 गांव लामबंद

मुरैना के सबलगढ़ में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध चंबल बीहड़ की जमीन को लेकर है। सरकार ने यह जमीन उद्योग विभाग को आवंटित की है। किसानों ने इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। उन्होंने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का ऐलान भी किया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • ओबीसी आरक्षण
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • UCC
  • मुरैना
  • सिंधिया परिवार
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • राज्यसभा नामांकन
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मीनाक्षी नटराजन