ग्वालियर कोर्ट के मांगने पर भी पूरी संपत्ति का ब्योरा छिपा रहा सिंधिया परिवार
Ratan Kumar Mishra | Published:
सिंधिया परिवार संपत्ति
ग्वालियर कोर्ट में सिंधिया परिवार की अरबों रुपए की संपत्ति का बंटवारा अटका है। बार-बार मांगने पर भी परिवार संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं दे रहा। पिछली दो सुनवाई टल चुकी हैं, जानिए अब आगे क्या होगा
समझें क्या है पूरा मामला
- ग्वालियर कोर्ट में सिंधिया परिवार की संपत्ति बंटवारे का मामला चल रहा है।
- परिवार ने बार बार मांगने पर भी संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं दिया।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआ ने समझौता डिक्री का आवेदन दिया है।
- कानून के तहत अब परिवार को संपत्ति का पूरा नक्शा देना जरूरी है।
- संपत्ति सार्वजनिक होने के डर से परिवार जानकारी देने से बच रहा है।
हर बार टल रही सुनवाई
नियम में मिली थी छूट
विवाद से बचने की कोशिश
कौन सी हैं प्रमुख संपत्तियां
- सिंधिया परिवार की सबसे बड़ी संपत्ति जय विलास पैलेस है। यह करीब 12.40 लाख वर्गफीट में फैला हुआ है। इसी परिसर में उषा किरण पैलेस होटल भी बना है। एक हिस्से में ऐतिहासिक रानी महल है। इसके अलावा छोटी विश्रांति और हिरण वन कोठी भी शामिल है।
- पुणे में परिवार का आलीशान पद्मा विलास पैलेस भी है।
- मुंबई में समुद्र किनारे कोठी और कई फ्लैट्स भी हैं।
- दिल्ली के सफदरजंग रोड पर लेखा विहार और सिंधिया विला मौजूद हैं। सिंधिया पार्टी इलाके में भी कई कोठियां हैं।
- उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे ऐतिहासिक कालिदेह पैलेस भी परिवार की संपत्ति है।
- इसके अलावा सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी परिवार के पास है। इतनी बड़ी संपत्ति के कारण ही बंटवारा जटिल बना हुआ है।
अरबों की संपत्ति के 23 दावेदार आए सामने
वकील बोले- संपत्ति का ब्योरा नहीं छिपा सकते
अब सबकी नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि सिंधिया परिवार कोर्ट में क्या जवाब देता है। क्या परिवार अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेगा। या फिर मामला एक बार फिर टल जाएगा। यह पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। कानूनी जानकारों की मानें तो अब परिवार के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं।
जरूरी FAQ
कोर्ट ने बंटवारे के लिए संपत्ति का पूरा इंडेक्स और नक्शा मांगा था। परिवार ने यह ब्योरा पिछली दो सुनवाई में नहीं दिया। इसी वजह से समझौता डिक्री का मामला आगे नहीं बढ़ पाया है।
सिंधिया परिवार की संपत्ति के लिए कितने दावेदार हैं?
इस संपत्ति के लिए कुल 23 दावेदार सामने आए हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआ प्रमुख नाम हैं। बाकी दावेदारों में कनिका देवी, प्रतिमा देवी और चित्रांगदा राजे शामिल हैं।
सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 23 नियम 3 के तहत आवेदन देने का क्या मतलब है?
इस नियम के तहत आवेदन देने पर कानूनन समझौता डिक्री बनती है। इसमें संपत्ति का पूरा ब्योरा और नक्शा कोर्ट को देना अनिवार्य होता है। अगर नियम 1 के तहत आवेदन दिया जाता तो यह ब्योरा जरूरी नहीं होता।
ये खबरें भी पढ़ें...
सिंधिया परिवार में संपत्ति विवाद: अब 27 जुलाई को कब्जे के आधार पर होगा फैसला!
नरवर किले से सिंधिया काल की तोप चोरी, सोता रहा विभाग, 12 दिन पहले भी हुई थी कोशिश
सिंधिया परिवार की संपत्ति के बंटवारे का मामला टला, अब 30 जुलाई को होगी सुनवाई
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
By Jageshwar Prasad
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
By Sandeep Kumar