सिंधिया परिवार की संपत्ति के बंटवारे का मामला टला, अब 30 जुलाई को होगी सुनवाई

Ratan Kumar Mishra | Jul 08, 2026, 20:26 IST
Share
scindia-property-dispute-hearing
scindia-property-dispute-hearing

सिंधिया राजघराने की संपत्ति बंटवारे का मामला कोर्ट में टला। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआओं के बीच अब आपसी सहमति से समझौते की कोशिश। अगली सुनवाई 30 जुलाई को।

देश के मशहूर राजघरानों में शुमार सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद अब सुलझने की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को जिला न्यायालय में इस मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों ने अदालत को बताया कि वे आपसी सहमति से मामला सुलझाना चाहते हैं।

कोर्ट ने इसके बाद मामले की अगली तारीख 30 जुलाई तय कर दी। उस दिन दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर आगे की सुनवाई होगी। बता दें कि बुधवार को जो सुनवाई हुई है वह ADJ विशाल अखंड की कोर्ट में की गई है। जिसकी अगली तारीख 30 जुलाई है। जबकि कल जो सुनवाई हुई थी वह आत्माराम शाक्य की कोर्ट में की गई थी जिसकी तारीख 20 जुलाई बताई जा रही है।

सुलह की पहल किसने की

यह आवेदन ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से दिया गया। उन्होंने कोर्ट से कहा कि वे यह मामला अदालत के बाहर सुलझाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने आपसी सहमति से समझौते की बात रखी।

दूसरी तरफ इस विवाद में उनकी तीन बुआएं शामिल हैं। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम प्रमुख है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और उषा राजे राणा भी इस केस में पक्षकार हैं।

कब से चल रहा है विवाद

सिंधिया परिवार की संपत्ति को लेकर यह कानूनी लड़ाई दशकों पुरानी है। परिवार के सदस्यों के बीच बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अब सभी पक्षों की तरफ से सुलहनामे की पहल की गई है।

किन संपत्तियों का होगा बंटवारा

इस विवाद में शामिल संपत्तियां बेहद बड़ी हैं। इनमें ग्वालियर का ऐतिहासिक जय विलास पैलेस सबसे अहम है। इसके अलावा सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियां भी इसमें शामिल हैं।

दिल्ली, पुणे और मुंबई में मौजूद जमीनें भी इस बंटवारे का हिस्सा हैं। इसके साथ ही सर जियाजी राव ट्रस्ट और कृष्ण राव ट्रस्ट के अधीन आने वाली संपत्तियां भी विवाद में शामिल हैं।

तीनों कोठियों का मामला

सिंधिया पार्टी के अंतर्गत तीन कोठियां भी हैं। फिलहाल इन पर वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे का कब्जा है। इन कोठियों को लेकर भी बंटवारे की बात तय होनी है।

इनके अलावा परिवार की कई ऐसी संपत्तियां भी हैं, जिनकी जानकारी सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही है। इन सबका हिसाब भी इस समझौते में शामिल किया जाएगा।

किन-किन के बीच होगा बंटवारा

यह बंटवारा सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन बुआओं तक सीमित नहीं है। इसमें कनिका देवी, प्रतिमा देवी और चित्रांगदा का नाम भी शामिल है। यानी कुल सात प्रमुख हिस्सेदारों के बीच यह संपत्ति बंटेगी।

वकील ने क्या बताया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के वकील अंकुर मोदी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 30 जुलाई तय की है। उनका कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामला सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

आगे क्या होगा

अब सबकी नजरें 30 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं। अगर उस दिन दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाती है, तो दशकों पुराना यह विवाद खत्म हो सकता है। इससे सिंधिया परिवार की अरबों की संपत्ति का औपचारिक बंटवारा हो सकेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

16 साल पुराना सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद सुलझा, जिला अदालत में पेश हुआ समझौता

भोपाल-ग्वालियर के बारे में सामने आया अनसुना रहस्य, ब्रिटिश काल से निकला कनेक्शन

12 साल बाद जागे शिक्षक को ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, नई याचिका खारिज

Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • वसुंधरा राजे
  • बंटवारा
  • जय विलास पैलेस
  • सिंधिया परिवार
  • संपत्ति विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा