मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, यूसीसी पारित करने वाला चौथा राज्य बना एमपी
Sanjay Dhiman | Jul 21, 2026, 16:02 IST
mp-ucc-bill-passed-assembly
मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी बिल पास हो गया है। यह बिल भारी हंगामे के बीच मंजूर हुआ। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद MP चौथा राज्य बन गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी बिल पास हो गया है। यह बिल भारी हंगामे के बीच मंजूर हुआ। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद MP चौथा राज्य बन गया है। बिल में लिव-इन रिलेशनशिप और विवाह से जुड़े नए नियम हैं। कानून बनने के बाद लिव-इन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
भोपाल में मंगलवार को विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था। यह सत्र का दूसरा दिन था। सदन में भारी हंगामा और नारेबाजी हुई। इसी बीच समान नागरिक संहिता, यानी यूसीसी (UCC – Uniform Civil Code) बिल पास कर दिया गया।
विपक्ष ने इस बिल का जोरदार विरोध किया। कई विधायक वॉकआउट करने की कोशिश करते रहे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही जारी रखी। अंत में उन्होंने बिल को पास घोषित कर दिया।
सत्र शुरू होते ही सरकार ने यूसीसी बिल चर्चा के लिए पेश किया। बिल पेश होते ही विपक्ष आक्रामक हो गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ा विरोध जताया।
सिंघार ने मांग की कि बिल को प्रवर समिति के पास भेजा जाए। प्रवर समिति यानी सेलेक्ट कमेटी विस्तृत समीक्षा करती है। लेकिन सरकार ने यह मांग खारिज कर दी। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई।
मांग न मानी जाने पर कांग्रेस विधायक नाराज हो गए। वे सदन के वेल में पहुंच गए। वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दूसरी तरफ भाजपा विधायक और मंत्री बिल पर जल्दी चर्चा चाहते थे। वे इसे तुरंत पास कराने पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष तोमर ने कार्यवाही रोक दी। पहले 10 मिनट के लिए स्थगन हुआ। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे, तो 15 मिनट के लिए फिर से कार्यवाही रोकी गई।
मध्य प्रदेश विधानसभा ने ‘मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026’ विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। सरकार ने इसे सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिस जगदीशपुर का नाम बदलकर कभी इस्लामनगर किया गया था, उसी धरती से अब समान नागरिक संहिता लागू करने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व का उल्लेख किया। सरकार का दावा है कि यह कानून महिलाओं को मजबूत करेगा और सभी नागरिकों को समान अधिकार, समान न्याय तथा संवैधानिक सुरक्षा देने में मदद करेगा।
जब सदन फिर शुरू हुआ, तो कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सवाल उठाए। उन्होंने सरकार की मंशा पर सीधा सवाल किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक आतिफ अकील और आरिफ मसूद ने भी बिल का विरोध किया। उनका कहना था कि यह बिल सत्ता पक्ष का राजनीतिक एजेंडा है। कांग्रेस नेताओं ने संविधान के अनुच्छेद 29 का हवाला दिया। उन्होंने अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों की रक्षा की बात कही।
इतने विरोध के बावजूद सरकार पीछे नहीं हटी। बहुमत के दम पर सरकार ने बिल पास करा लिया।
बिल कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव आएगा। लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। विवाह से जुड़े कुछ नियम भी बदलेंगे।
अभी यह साफ नहीं है कि नियम कब से लागू होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही बिल कानून बनेगा। इसके बाद सरकार नियम और प्रक्रिया तय करेगी।
राजनीतिक तौर पर यह मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष इसे लेकर आगे भी सवाल उठा सकता है। आने वाले दिनों में इस पर और बहस देखी जा सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन: यूसीसी बिल समेत 14 विधेयकों पर होगी चर्चा
विधानसभा से लेकर कृषि महोत्सव तक, जानें सीएम मोहम यादव का आज का कार्यक्रम
एमपी में सड़क हादसे में 17% बढ़ीं मौतें, पुरुषों की संख्या पांच गुना ज्यादा
एमपी पायलट भर्ती घोटाला: जिसने कभी बॉम्बार्डियर उड़ाया ही नहीं, उसे बना दिया सीएम मोहन यादव के विमान का पायलट
भोपाल में मंगलवार को विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था। यह सत्र का दूसरा दिन था। सदन में भारी हंगामा और नारेबाजी हुई। इसी बीच समान नागरिक संहिता, यानी यूसीसी (UCC – Uniform Civil Code) बिल पास कर दिया गया।
विपक्ष ने इस बिल का जोरदार विरोध किया। कई विधायक वॉकआउट करने की कोशिश करते रहे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही जारी रखी। अंत में उन्होंने बिल को पास घोषित कर दिया।
विपक्ष का विरोध क्यों
सिंघार ने मांग की कि बिल को प्रवर समिति के पास भेजा जाए। प्रवर समिति यानी सेलेक्ट कमेटी विस्तृत समीक्षा करती है। लेकिन सरकार ने यह मांग खारिज कर दी। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई।
सदन में हंगामा और स्थगन
दूसरी तरफ भाजपा विधायक और मंत्री बिल पर जल्दी चर्चा चाहते थे। वे इसे तुरंत पास कराने पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष तोमर ने कार्यवाही रोक दी। पहले 10 मिनट के लिए स्थगन हुआ। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे, तो 15 मिनट के लिए फिर से कार्यवाही रोकी गई।
मध्यप्रदेश के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है…
मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रेदश समान नागरिक संहिता, 2026' (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया।
विदेशी ताकतों द्वारा जिस जगदीशपुर की धरती को इस्लामनगर बनाकर शरिया कानून लागू किया गया था, उसी धरती से हमारी…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 21, 2026
सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व का उल्लेख किया। सरकार का दावा है कि यह कानून महिलाओं को मजबूत करेगा और सभी नागरिकों को समान अधिकार, समान न्याय तथा संवैधानिक सुरक्षा देने में मदद करेगा।
अल्पसंख्यक अधिकारों पर बहस
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक आतिफ अकील और आरिफ मसूद ने भी बिल का विरोध किया। उनका कहना था कि यह बिल सत्ता पक्ष का राजनीतिक एजेंडा है। कांग्रेस नेताओं ने संविधान के अनुच्छेद 29 का हवाला दिया। उन्होंने अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों की रक्षा की बात कही।
इतने विरोध के बावजूद सरकार पीछे नहीं हटी। बहुमत के दम पर सरकार ने बिल पास करा लिया।
आगे क्या बदलेगा
अभी यह साफ नहीं है कि नियम कब से लागू होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही बिल कानून बनेगा। इसके बाद सरकार नियम और प्रक्रिया तय करेगी।
राजनीतिक तौर पर यह मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष इसे लेकर आगे भी सवाल उठा सकता है। आने वाले दिनों में इस पर और बहस देखी जा सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन: यूसीसी बिल समेत 14 विधेयकों पर होगी चर्चा
विधानसभा से लेकर कृषि महोत्सव तक, जानें सीएम मोहम यादव का आज का कार्यक्रम
एमपी में सड़क हादसे में 17% बढ़ीं मौतें, पुरुषों की संख्या पांच गुना ज्यादा
एमपी पायलट भर्ती घोटाला: जिसने कभी बॉम्बार्डियर उड़ाया ही नहीं, उसे बना दिया सीएम मोहन यादव के विमान का पायलट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari