एमपी के बिल्डर्स ने दबाए ग्राहकों के 3.12 अरब रुपए, ये शहर बना सबसे बड़ा अड्डा

Rohit Sahu | Apr 06, 2025, 15:25 IST
REALSTATE
मध्य प्रदेश में रियल एस्टेट फर्जीवाड़ा, बिल्डर्स ने ग्राहकों के 3.12 अरब रुपए दबाए हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 1.69 अरब रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

लोगों को अपने घर का सपना दिखाने वाले रियल एस्टेट कारोबारियों ने मध्य प्रदेश में ग्राहकों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। फर्जीवाड़े का आंकड़ा 3.12 अरब रुपए यानी 312 करोड़ से ज्यादा है। अब रेरा (भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण) ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए रियल एस्टेट कारोबारियों के विरुद्ध आरआरसी (राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र) जारी करवाए हैं, लेकिन राजस्व अधिकारियों की अनदेखी से वसूली नहीं हो पा रही है।



राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा रुपए दबाए



mP CREDAI



जिला राशि आरआरसी

  • भोपाल 1.69 अरब 815
  • इंदौर 86.62 करोड़ 769
  • रायसेन 14.25 करोड़ 153
  • ग्वालियर 17.74 करोड़ 105
  • जबलपुर 13.72 करोड़ 66
  • छिंदवाड़ा 1.26 लाख 19
  • सतना 3.14 करोड़ 12
  • उज्जैन 1,03 करोड़ 07
  • देवास 36.23 लाख 05
  • विदिशा 72.79 करोड़ 05
  • जिला राशि आरआरसी
  • रीवा 35.48 लाख 04
  • नर्मदापुरम 74.30 लाख 03
  • हरदा 50.68 लाख 03
  • सीहोर 2.20 करोड़ 02
    मंदसौर 85.93 लाख 02
  • सिवनी 36.05 लाख 02
  • सागर 3.26 लाख 01
  • धार 7.20 लाख 01
  • बैतूल 5.36 लाख 01
  • नरसिंहपुर 7.56 लाख 01
Real estate fraud


RERA की कार्रवाई, प्रशासन की अनदेखी

ग्राहकों की शिकायतों के बाद 2018 से 2024 के बीच RERA ने आरआरसी जारी किए, लेकिन अधिकांश मामलों में अब तक कोई वसूली नहीं हो पाई। प्रशासनिक उदासीनता के कारण निवेशकों को न पैसा मिल रहा है और न ही घर।



लक्ष्य किए तय: कलेक्टर सतना

इस मामले में जब सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। सभी के लिए टारगेट तय किए गए हैं।



यह भी पढ़ें: इंदौर में 2 महीने में 3 बुजुगों से पौने 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, सायबर फ्रॉड के हुए शिकार



यह भी पढ़ें: कार से आई युवती ने फेंका कचरा, कचरे से निकला नाम-पता, इंदौर नगर निगम ने ठोका भारी जुर्माना



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • RERA Action on builders
  • RERA action
  • RERA
  • fraud
  • Benami property
  • scam
  • Real Estate
  • real estate fraud indore
  • Real estate group
  • रेरा अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स