पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड

Raj Singh | Mar 18, 2025, 12:02 IST
REWA NEWS.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मौत को गले लगा लिया।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के महरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मौत को गले लगा लिया। इस दर्दनाक घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



क्या है पूरा मामला?

ये भी खबर पढ़ें.... कोटा में एक और छात्र ने मौत को लगाया गले, 24 घंटे में दूसरी आत्महत्या



जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( Additional Superintendent of Police ) विवेक लाल ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। सिरमौर पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

युवक के आत्महत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला और भी चर्चित हो गया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर रीवा पुलिस ने लोगों से अपील की है। पुलिस ने कहा है कि वे इस संवेदनशील वीडियो को शेयर न करें और मामले की जांच में मदद करें।



ये भी खबर पढ़ें.... बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा तो 67 साल के बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या



आत्महत्या और गहरे सवाल

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा समाचार
  • रीवा पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रीवा