मध्यप्रदेश में शीतलहर से राहत, लेकिन कोहरे का कहर जारी
मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में अगले तीन दिनों तक मीडियम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के पूर्वी हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
कोहरे का असर
सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से प्रदेश में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है।
ठंड से बचाव के निर्देश
मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि उन शहरों में, जहां रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से कम और दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो, वहां स्कूलों की छुट्टियां घोषित की जाएं। इसके अलावा, अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था और मजदूरों को सुबह और रात के समय काम से रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बर्फीली हवाओं से ठंड का असर
मौसम पूर्वानुमान
21 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 22 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरे की संभावना है। शहडोल और मंडला में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि इंदौर और उज्जैन में यह 12 डिग्री से अधिक रहेगा।
प्रदेश में ठंड का हाल
शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में तापमान 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और इंदौर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि मंडला में 4.3 डिग्री सेल्सियस था।
प्रमुख शहरों में सर्दी का इतिहास
भोपाल में जनवरी के दौरान कभी गर्मी और बारिश का ट्रेंड भी देखा गया है। यहां 18 जनवरी 1935 को रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 26 जनवरी 2009 को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इंदौर में 16 जनवरी 1935 को पारा माइनस 1.1 डिग्री तक गिरा था। जबलपुर में 7 जनवरी 1946 को रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस था और ग्वालियर में उत्तरी हवाओं के कारण जनवरी में ठंड ज्यादा रहती है, जहां 24 जनवरी 1954 को तापमान माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें