MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Apr 05, 2026, 21:09 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार,केन-बेतवा लिंक परियोजना: बुंदेलखंड के सैकड़ों गांवों की बुझेगी प्यास, सुधरेगा भूजल स्तर, सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राजेंद्र भारती, अब फैसले पर टिकी है विधायकी की वापसी की उम्मीद। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

केन-बेतवा लिंक परियोजना: बुंदेलखंड के सैकड़ों गांवों की बुझेगी प्यास, सुधरेगा भूजल स्तर

बुंदेलखंड का नाम आते ही सूखे और पानी की कमी की तस्वीरें सामने आने लगती है। यहां के लोग सालों से पानी के लिए जूझ रहे हैं। अब केन-बेतवा लिंक परियोजना इस संकट को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बनने जा रही है। इस परियोजना से बुंदेलखंड की सभी छोटी नदियों...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राजेंद्र भारती, अब फैसले पर टिकी है विधायकी की वापसी की उम्मीद

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने हाईकोर्ट की शरण ले ली है। जैसा कि द सूत्र ने पहले ही बताया था कि वह सीधे अपनी विधानसभा सदस्यता रद्द होने को चुनौती नहीं दे सकते, पहले उन्हें अपने खिलाफ सुनाई गई सजा को चुनौती देनी होगी। हुआ भी वैसा ही। राजेंद्र भारती ने अपनी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP मेडिकल यूनिवर्सिटी में बिना टेंडर 2.86 करोड़ का भुगतान, ऑडिट रिपोर्ट से खुली पोल

मध्यप्रदेश की एकमात्र मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर की वित्तीय गड़बड़ियों की परतें अब एक-एक कर खुल रही हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग (CAG - Comptroller and Auditor General) की आपत्तियों के बाद अब लोकल फंड ऑडिट में भी बड़ा खुलासा हुआ है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पति से नहीं तय होगा महिला का ओबीसी क्रीमीलेयर स्टेटस, ग्वालियर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जो देशभर की महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। कोर्ट ने साफ कहा कि OBC आरक्षण का अधिकार किसी महिला की शादी के बाद नहीं बदलता।



पति की आय, उसका पद या उसकी सामाजिक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



विधायक संजय पाठक की बड़ी घोषणा : 51% से कम वोट मिले तो देंगे इस्तीफा

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने हनुमान जयंती के मौके पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा में एक सर्वे करवाएंगे और अगर उन्हें 51 फीसदी से कम वोट मिले तो वे इस्तीफा दे देंगे। इस बयान ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि संजय पाठक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रतलाम में ड्रग फैक्ट्री के 4 आरोपियों की 16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA कोर्ट का आदेश

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री (illegal MD drug factory) चलाने वाले मुख्य आरोपी दिलावर खान समेत 4 तस्करों की 16.16 करोड़ की संपत्ति SAFEMA न्यायालय ने फ्रीज कर दी है। रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने NDPS अधिनियम के तहत यह बड़ी कार्रवाई की है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पत्नी ने कहा-21 साल बड़े पति के साथ नहीं रहूंगी, हाईकोर्ट ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की दी परमिशन

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक विवादित मामले में फैसला सुनाते हुए 19 साल की युवती को अपने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी। युवती ने अदालत में कहा कि उसके पति की उम्र 40 साल है, जबकि उसकी खुद की उम्र केवल 19 साल है। इस 21 साल के अंतर के कारण उनका वैवाहिक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



झांसी-ओरछा दक्षिणी बाईपास: बुंदेलखंड की तरक्की का नया रास्ता, 631 करोड़ की सौगात

झांसी और ओरछा वालों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर आई है। झांसी और ओरछा के बीच प्रस्तावित नए 4-लेन दक्षिणी बाईपास से इलाके में यातायात की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 631.73 करोड़ रुपये की लागत से इस बाईपास को मंजूरी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दूसरे राज्य का आरक्षण सर्टिफिकेट : ग्वालियर और इंदौर हाईकोर्ट के अलग-अलग फैसले

मध्यप्रदेश या अन्य किसी भी राज्य में आरक्षण का लाभ तभी मिलता है, जब वह उस राज्य का मूल निवासी हो। लेकिन मुद्दा विवाहित महिलाओं के लिए उठता रहा है। जब वे किसी राज्य से दूसरे राज्य में विवाहित होकर जाती हैं, तो क्या आरक्षण का लाभ मिलेगा?...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



1000 करोड़ से बन रहा सेंट्रल विस्टा, फिर भी कई विभागों के लिए 13 नए भवन बनाने की तैयारी

भोपाल के अरेरा हिल्स में मध्यप्रदेश सरकार एक बड़ा प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स बनाने जा रही है। इसे दिल्ली के सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। करीब एक लाख 60 हजार वर्गमीटर में फैले इस स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।...



Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • बुंदेलखंड
  • CAG
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • विजयराघवगढ़
  • OBC आरक्षण
  • भाजपा विधायक संजय पाठक
  • राजेंद्र भारती
  • एमपी टॉप न्यूज