पत्नी ने कहा-21 साल बड़े पति के साथ नहीं रहूंगी, हाईकोर्ट ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की दी परमिशन

Sanjay Dhiman | Published:
Share
gwalior-high-court-verdict-19-year-old-wife-leaves-40-year-husband-for-lover
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक 19 साल की युवती को अपने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी। युवती ने कहा कि उसका वैवाहिक जीवन अपने 40 साल के पति के साथ खुशहाल नहीं था।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक विवादित मामले में फैसला सुनाते हुए 19 साल की युवती को अपने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी। युवती ने अदालत में कहा कि उसके पति की उम्र 40 साल है, जबकि उसकी खुद की उम्र केवल 19 साल है। इस 21 साल के अंतर के कारण उनका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं चल रहा। युवती ने अदालत में बताया कि वह अब अपनी मर्जी से अनुज कुमार के साथ रहना चाहती है और इस निर्णय को काउंसलिंग के बावजूद नहीं बदलना चाहती।

युवती की इच्छा को प्राथमिकता दी

कोर्ट ने युवती की इच्छा को सर्वोपरि मानते हुए उसे प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए कि युवती की सुरक्षा के लिए 6 महीने तक शौर्या दीदी के रूप में एक निगरानी व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था युवती की भलाई और मार्गदर्शन के लिए होगी, ताकि उसे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मामले की सुनवाई में कोर्ट ने कहा

कोर्ट ने युवती से उसकी इच्छा पूछी और उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से किसी भी अवैध बंधन में नहीं रहना चाहती। उसने कहा, "मैं किसी भी तरह के दबाव में नहीं हूं और मैं अपनी मर्जी से अनुज कुमार के साथ रह रही हूं।"

पति ने उठाए थे आरोप

युवती के पति, अवधेश ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी को अनुज कुमार ने अवैध तरीके से अपने पास रखा है। इसके बाद, पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा था। मगर कोर्ट ने उसकी स्वतंत्र इच्छा का सम्मान करते हुए उसे उसके प्रेमी के पास जाने की अनुमति दी।

काउंसलिंग के बाद भी युवती ने दोहराया अपना निर्णय

कोर्ट ने सरकारी वकील अंजलि ज्ञानानी को युवती की काउंसलिंग करने का निर्देश दिया, लेकिन युवती ने अपनी इच्छा में कोई बदलाव नहीं किया। उसने प्रेमी के साथ रहने की अपनी इच्छा फिर से व्यक्त की और अनुज कुमार ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह युवती का पूरा ख्याल रखेगा और उसे किसी भी प्रकार की प्रताड़ना नहीं होगी।

6 महीने के लिए शौर्या दीदी की नियुक्ति

कोर्ट ने युवती की सुरक्षा के लिए शौर्या दीदी नियुक्त की, जो उसकी मदद और मार्गदर्शन के लिए 6 महीने तक उसके संपर्क में रहेंगी। इसके साथ ही, युवती को वन स्टॉप सेंटर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुक्त कर दिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

दुबई से रायपुर तक ड्रग्स का भूतनाथ कनेक्शन; प्रोफेसर गैंग के गुर्गों का सनसनीखेज खुलासा

अनूपपुर में चार मंजिला लॉज गिरने से तीन लोगों की मौत, सीएम ने किया दो लाख मुआवजे का ऐलान

एमपी में मौजूद है नीम करोली बाबा की दुर्लभ निशानी, जानें 53 साल पुराने कलश का रहस्य

भगवान पास कर दो, 100 लड्डू चढ़ाऊंगी... एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों की अनोखी मन्नतें

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • प्रेमी
  • काउंसलिंग
  • हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच
  • याचिका
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर