MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 27, 2026, 21:18 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों का घोटाला, अब कलेक्टर करेंगे जांच,फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर बन बैठे सरकारी अफसर! रिपोर्ट न मिलने से अटके 156 से ज्यादा मामले। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों का घोटाला, अब कलेक्टर करेंगे जांच

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीद और मेंटेनेंस में बड़ी धांधली सामने आई है। शिक्षा मंत्री की नाराजगी के बाद अब प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जांच के आदेश दिए गए हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर बन बैठे सरकारी अफसर! रिपोर्ट न मिलने से अटके 156 से ज्यादा मामले

मध्यप्रदेश के सरकारी तंत्र से फर्जी जाति प्रमाण पत्र का बड़ा मामला उजागर हुआ है। जांच में पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी रडार पर हैं। सरकारी विभागों के इस फर्जीवाड़े को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



तीन बच्चे होने पर नहीं जाएगी सरकारी कर्मचारियों की नौकरी, प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही दो बच्चों की अनिवार्य शर्त अब खत्म होने जा रही है। अब परिवार बढ़ने पर नौकरी खोने का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। सरकार के इस कदम से हजारों परिवारों में छाई चिंता..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ग्वालियर में बड़ा हादसा, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार, 27 मार्च की सुबह एक बड़ा हादसा (दुर्घटना) हो गया। एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा इतना खतरनाक था कि चार लोगों की..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अज्ञात का खेल खत्म! STF ने खोली पोल, पूर्व महापौर प्रभात साहू समेत 5 पर कसा शिकंजा, कानून के आगे झुका रसूख

जिस मामले में पुलिस ने पहले “अज्ञात” का कवच पहनाकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की, वही अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। STF की जांच और हाईकोर्ट की सख्ती ने इस केस का रुख पलट दिया है। अब पूर्व महापौर प्रभात साहू समेत पांच लोग सीधे कानून के घेरे में खड़े हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर विचार करे एमपी सरकार, रतलाम सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अब अनिवार्य किया गया है। यह आदेश, जो हाल ही में मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी किया गया, 2009 से पहले नियुक्त हुए सभी शिक्षकों के लिए लागू होता है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



33 फीसदी महिला आरक्षण के बाद MP, CG और राजस्थान कितना फायदा, जानिए परिसीमन का पूरा गणित

केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने की तैयारी में है।प्रस्ताव के मुताबिक हर राज्य की सीटें 50 फीसदी बढ़ाई जाएंगी, ताकि किसी राज्य का हिस्सा कम न हो। इस फॉर्मूले से मध्य प्रदेश में 29 की जगह 44, राजस्थान में 25 की जगह 38 और..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रभु राम ने सद्बबुद्धि दी, इसलिए अयोध्या गए, बोले महापौर और नगराध्यक्ष

अयोध्या में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का दौरा खासा सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं, बीजेपी ने इसे अच्छा कदम बताते हुए सीएम की तारीफ की। इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रभु श्रीराम के कारण ही उन्हें वहां जाने और दर्शन करने की सद्बुद्धि आई है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पति- पत्नी के बीच सेक्स को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धाराओं से नहीं मापे जा सकते निजी पल

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंधों को IPC की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक अपराध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने पति के खिलाफ यह..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • एमपी सरकार
  • केंद्र सरकार
  • ग्वालियर
  • महिला आरक्षण
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • नौकरी
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र
  • पूर्व महापौर प्रभात साहू
  • एमपी टॉप न्यूज