एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों का घोटाला, अब कलेक्टर करेंगे जांच
Aman Vaishnav | Mar 27, 2026, 13:02 IST
mp school education department ghotala investigation
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीद और मेंटेनेंस में बड़ी धांधली सामने आई है। शिक्षा मंत्री की नाराजगी के बाद अब प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जांच के आदेश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में कंप्यूटर खरीद और मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। इस मामले को लेकर विभागीय मंत्री ने नाराजगी जताई है। इसके बाद लोक शिक्षण संचनालय की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता ने सभी जिलों के कलेक्टर को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि वे पिछले तीन साल में हुए सभी कामों की जांच करके रिपोर्ट भेजें।
इसमें तीन साल के दौरान जितना भी बजट आवंटित किया गया है और जो निर्माण कार्य हुए हैं उनकी पूरी जांच होनी चाहिए।
हालांकि इसमें इंटरएक्टिव पैनल का मामला नहीं शामिल किया गया है। जबकि इसको लेकर विभागीय मंत्री और अफसरों को पहले ही कई शिकायतें मिल चुकी हैं।
फिलहाल जांच के लिए अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। जिलों में कलेक्टरों ने इस पत्र के बाद जांच कमेटी बनानी शुरू कर दी है। ये कमेटी कलेक्टरों की निगरानी में ही पूरे मामले की जांच करेगी।
इस मामले में मंत्री उदय प्रताप सिंह के निर्देश के बाद तीन अफसरों को हटाने की कार्रवाई कर दी गई है । इनमें लोक शिक्षण के संचालक डीएस कुशवाह को राज्य शैक्षिक प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) का संचालक बनाकर भेजा गया है।
वहीं प्रमोद कुमार सिंह को सीमेट का संचालक बनाकर लोक शिक्षण विभाग भेजा गया है। इसके साथ ही उन्हें विभाग में उप सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा पीके सिंह बघेल (जो पहले उप संचालक लोक शिक्षण थे) को राज्य शिक्षा केंद्र में पदस्थ किया गया है।
मध्यप्रदेश में पिछले तीन सालों में स्कूलों में मेंटनेंस का काम हुआ है। पिछले साल ही करीब 149 करोड़ रुपए स्कूलों के मेंटेनेंस के लिए भेजे गए थे। इस काम का ठेका भोपाल की ही एक फर्म को दे दिया गया था। इस प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी को नजरअंदाज कर बीईओ और प्राचार्य स्तर पर काम कराया गया।
रीवा, मैहर और सतना जिले में बिना काम के ही भुगतान किए जाने का मामला सामने आया था। यहां जांच में आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद यह मामला विधानसभा में उठाया गया था। फिर मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विभागीय मंत्री ने आईएएस अफसर की निगरानी में एक कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। फिलहाल यह मामला होल्ड पर है। इस पूरी घटना में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। इस मामले में वित्तीय स्वीकृति देने वाले लोक शिक्षण संचालनालय के वित्त अधिकारी राजेश मोर्य और उन फर्मों से अब तक कोई सवाल-जवाब नहीं हुआ है।
इन पर ही बिना काम किए भुगतान लेने का आरोप है। विभागीय अफसरों का कहना है कि कलेक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ आगे बढ़ेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
181 करोड़ का सड़क घोटाला! कांग्रेस ने मांगी CBI जांच, जानिए अफसरों ने कैसे किया खेल
KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, श्योपुर बाढ़ घोटाले में हुई कार्रवाई
एमपी न्यूज: आजीविका मिशन घोटाला: बेलवाल-बैस कनेक्शन पर बवाल, मंत्री की चिट्ठी से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश न्यूज: नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर 1.35 करोड़ की लूट, पुलिस ने ऐसे आरोपियों को दबोचा
इसमें तीन साल के दौरान जितना भी बजट आवंटित किया गया है और जो निर्माण कार्य हुए हैं उनकी पूरी जांच होनी चाहिए।
हालांकि इसमें इंटरएक्टिव पैनल का मामला नहीं शामिल किया गया है। जबकि इसको लेकर विभागीय मंत्री और अफसरों को पहले ही कई शिकायतें मिल चुकी हैं।
जांच की समय सीमा अभी तय नहीं
अफसरों को हटाने की कार्रवाई
वहीं प्रमोद कुमार सिंह को सीमेट का संचालक बनाकर लोक शिक्षण विभाग भेजा गया है। इसके साथ ही उन्हें विभाग में उप सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा पीके सिंह बघेल (जो पहले उप संचालक लोक शिक्षण थे) को राज्य शिक्षा केंद्र में पदस्थ किया गया है।
149 करोड़ का मेंटेनेंस घोटाला!
रीवा, मैहर और सतना जिले में बिना काम के ही भुगतान किए जाने का मामला सामने आया था। यहां जांच में आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद यह मामला विधानसभा में उठाया गया था। फिर मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।
जिस पर आरोप उसी से पूछताछ नहीं
इन पर ही बिना काम किए भुगतान लेने का आरोप है। विभागीय अफसरों का कहना है कि कलेक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ आगे बढ़ेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
181 करोड़ का सड़क घोटाला! कांग्रेस ने मांगी CBI जांच, जानिए अफसरों ने कैसे किया खेल
KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, श्योपुर बाढ़ घोटाले में हुई कार्रवाई
एमपी न्यूज: आजीविका मिशन घोटाला: बेलवाल-बैस कनेक्शन पर बवाल, मंत्री की चिट्ठी से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश न्यूज: नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर 1.35 करोड़ की लूट, पुलिस ने ऐसे आरोपियों को दबोचा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari