महाकाल मंदिर में फिर हुई नियमों की अनदेखी, अरबपति कल्याणी ने पत्नी संग किया गर्भगृह में पूजन

Raj Singh | Mar 12, 2025, 10:53 IST
mahakal mandir
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति के प्रवेश करने का विवाद एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है, जिसमें अरबपति कारोबारी बाबा नीलकंठ कल्याणी और उनकी पत्नी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर, जो अपनी धार्मिक महिमा और पवित्रता के लिए प्रसिद्ध है, उसमें प्रवेश के नियमों का उल्लंघन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, सोमवार ( 10 मार्च) दोपहर को, कल्याणी समूह के प्रमुख अरबपति व्यवसायी बाबा साहेब नीलकंठ कल्याणी और उनकी पत्नी ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति के प्रवेश किया। इसके साथ ही उन्होंने करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इस घटना के बाद महाकाल मंदिर में प्रशासनिक हलचल मच गई और अधिकारियों ने जांच शुरू कहर दी।



गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति संबंधी नियम

ये भी खबर पढ़ें... उज्जैन में 'पुष्पा' वाले लाल चंदन की खेती, सिंहस्थ में महाकाल के अभिषेक के लिए तैयार



बाबा नीलकंठ कल्याणी का बिना अनुमति प्रवेश

बाबा नीलकंठ कल्याणी और उनकी पत्नी ने बिना अनुमति के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इस दौरान, दोनों ने उत्तम स्वामी महाराज के साथ पूजा की, और मंदिर प्रशासन को घटना का पता चलते ही हड़बड़ी में जांच शुरू की। कुछ देर बाद पता चला कि बाबा नीलकंठ कल्याणी का नाम गलतफहमी में पुजारियों द्वारा स्वीकार लिया गया था, क्योंकि उनका नाम "बाबा कल्याणी" था, जो एक धार्मिक गुरु जैसा प्रतीत होता है।



ये भी खबर पढ़ें... महाकाल मंदिर में होगा स्मार्ट मैपिंग सिस्टम, श्रद्धालु खुद जानेंगे कहां हैं और कैसे करेंगे दर्शन



प्रशासन की प्रतिक्रिया

महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि दोनों ने परमिशन से गर्भगृह में प्रवेश किया था। हालांकि, मंदिर प्रशासन और कलेक्टर नीरज सिंह ने इसे एक गफलत मानते हुए बताया कि बाबा कल्याणी का नाम पुजारियों द्वारा धार्मिक कारणों से गलत तरीके से लिया गया था। इसके बावजूद, इस घटना के बाद कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई और प्रशासन ने दिन भर मामले को दबाने की कोशिश की।



गर्भगृह में वीआईपी पर हो प्रतिबंध

कब-कब टूटा नियम ?

  • 12 मार्च 2023: रंगपंचमी पर बीजेपी नेता गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे थे।
  • 5 अप्रैल 2023: बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला ने गर्भगृह में पूजा की थी।
  • 1 दिसंबर 2023: शहर के दो एडिशनल एसपी जयंत राठौर और गुरुप्रसाद पाराशर ने सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा की।
  • 8 जुलाई 2024: बीजेपी के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा की थी।
  • 10 अगस्त 2024: उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने जन्मदिन पर सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी को लेकर गर्भगृह में पूजन किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह
  • बाबा नीलकंठ कल्याणी