महाकाल मंदिर में होगा स्मार्ट मैपिंग सिस्टम, श्रद्धालु खुद जानेंगे कहां हैं और कैसे करेंगे दर्शन

Siddhi Tamrakar | Feb 12, 2025, 11:01 IST
Share
mahakaleshwar temple mapping
mahakaleshwar temple mapping

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर देश का पहला ज्योतिर्लिंग बनेगा जहां मंदिर मैपिंग (Temple Mapping) की सुविधा होगी। इससे श्रद्धालु बिना किसी सहायता के दर्शन मार्ग और दूसरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश का पहला ज्योतिर्लिंग बनेगा, जहां आधुनिक मैपिंग की व्यवस्था की जाएगी। अब श्रद्धालु बिना किसी कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड की मदद के ही यह जान सकेंगे कि वे कहां खड़े हैं, दर्शन के लिए कौन सी दिशा अपनानी होगी, लड्डू प्रसाद और दूसरी सेवाएं कहां उपलब्ध होंगी।

खबर यह भी- महाकाल मंदिर में पूजा का समय बदला, शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं को नहीं लेनी पड़ेगी किसी की मदद

अब श्रद्धालु जान सकेंगे कि वे कहां खड़े हैं, दर्शन के लिए किस दिशा (Direction) में जाना है, दर्शन में कितना समय लगेगा, जूता स्टैंड, क्लॉक रूम और लड्डू प्रसाद कहां मिलेगा और बाहर निकलने का रास्ता (Exit) कहां होगा। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 40 से 50 जगहों पर इस तरह के दिशा दिखाने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
खबर यह भी- महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के यात्रियों के ट्रेवलर का मानपुर में टैंकर से एक्सीडेंट

स्थायी और अस्थायी मैपिंग की जाएगी

मंदिर के प्रशासक, प्रथम कौशिक ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए दो प्रकार की मैपिंग की योजना है। अस्थायी मैपिंग खास अवसरों जैसे पर्व, त्योहार, उत्सव, नववर्ष, और श्रावण माह के सोमवार के लिए होगी। वहीं, स्थायी व्यवस्था इन दिनों के अलावा बाकी समय लागू रहेगी।

खबर यह भी- महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

फीडबैक के आधार पर भविष्य में होगा सुधार

स्थायी और अस्थायी मैपिंग व्यवस्था के लिए महाकाल लोक के आर्किटेक्ट, नितिन श्रीमाली की मदद ली जा रही है। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं के अनुभव और फीडबैक के आधार पर भविष्य में सुधार किया जाएगा।

खबर यह भी- महाकाल मंदिर परिसर में युवती की बनाई रील वायरल, भड़के पुजारी, बोले- ये अमर्यादित

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • महाकाल लोक
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • मैपिंग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महाकाल लड्डू प्रसाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा