महाकाल मंदिर में पूजा का समय बदला, शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था

Manish Kumar | Feb 08, 2025, 22:05 IST
Share
mahakal-mandir-puja-timing-change
mahakal-mandir-puja-timing-change

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 17 फरवरी से पूजन समय में बदलाव होगा। भोग आरती दोपहर 1 बजे और संध्या पूजन 3 बजे से शुरू होगी। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार और भस्म आरती का आयोजन होगा।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूजन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 17 फरवरी से शुरू होने वाले इस पर्व में प्रतिदिन पूजा का समय बदल दिया गया है। मंदिर समिति के अनुसार, महाशिवरात्रि के दौरान भोग आरती अब सुबह 10:30 बजे की बजाय दोपहर 1 बजे होगी। वहीं, संध्या पूजन शाम 5 बजे की बजाय दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 27 फरवरी की रात महानिशा काल में पूरी रात पूजा होगी। तड़के 4 बजे भगवान महाकाल को सप्तधान मुखारविंद धारण करवाया जाएगा। इसके बाद सवा मन फूलों और फलों से बना मुकुट चढ़ाया जाएगा। सुबह 11 बजे भस्म आरती के बाद भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...

महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

भस्म आरती के बाद होगी भोग आरती

महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर में भस्म आरती के बाद भोग आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मंदिर के पुजारियों को मंदिर समिति द्वारा पारंपरिक पारणा भी करवाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के यात्रियों के ट्रेवलर का मानपुर में टैंकर से एक्सीडेंट

कोटितीर्थ कुंड खाली कर किया जाएगा साफ

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के तहत मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया है। कोटितीर्थ कुंड को पूरी तरह से खाली कर उसकी सफाई की जाएगी। साथ ही कुंड में नया जल भरा जाएगा। गर्भगृह में स्थित चांदी के रुद्र यंत्र, जलाधारी और दरवाजों की सफाई व पॉलिश का कार्य भी जारी है। मंदिर के स्वर्ण शिखर को चमकाने के लिए रंगाई-पुताई और सफाई का कार्य भी पूरा किया जाएगा।

इस बीच महाकाल मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नए समय के मुताबिक, मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे और मंदिर की व्यवस्था में सहयोग दें।

यह खबर भी पढ़ें...

महाकाल मंदिर में लापरवाही: गर्भगृह में घुसकर शिवलिंग को छुआ, 4 पर गिरेगी गाज

महाकाल मंदिर परिसर में युवती की बनाई रील वायरल, भड़के पुजारी, बोले- ये अमर्यादित

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • MAHAKAL
  • mp news hindi
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान