महाकाल मंदिर में लापरवाही: गर्भगृह में घुसकर शिवलिंग को छुआ, 4 पर गिरेगी गाज
Ravi Singh | Jan 20, 2025, 21:16 IST
Ujjain Mahakal temple
उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक व्यक्ति सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर गर्भगृह में घुस गया। उसने शिवलिंग को छूकर आशीर्वाद लिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति गर्भगृह में घुस गया। सोमवार 20 जनवरी को सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर वह गर्भगृह में घुस गया और महादेव के ज्योतिर्लिंग को छूकर आशीर्वाद लिया और वहां से भाग गया। हंगामे के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
ट्रैक सूट पहने एक व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह में घुस गया। उसने शिवलिंग को छुआ और माथा टेका। उसे देखते ही अंदर बैठे पुजारी ने तुरंत उसे पकड़ लिया और वहां मौजूद कर्मचारियों से उसे बाहर निकालने को कहा। मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया कि यह व्यक्ति महामंडलेश्वर के साथ गर्भगृह तक पहुंच गया था। गर्भगृह से बाहर आते ही वह सीधा अंदर चला गया। महाकाल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकाल मंदिर एक्ट में बदलाव: उज्जैन के सभी बड़े मंदिर होंगे शामिल
नाम बदलने की सियासत... MP में और कई मोहल्ले, गांव, कस्बे, शहर कतार में
लापरवाही बरतने पर गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस जारी किया गया है। वहीं क्रिस्टल कंपनी के गार्ड सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा गया है। बता दें कि वर्ष 2023 में शिवलिंग के क्षरण की आशंका के चलते गर्भगृह में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ वीआईपी और वीवीआईपी को ही अंदर जाने की अनुमति है।
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन में खुलेगा महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल: महाकाल लोक का अनोखा नजारा
सिंहस्थ 2028: उज्जैन प्रशासन की तैयारी जोरों पर
शिवलिंग के क्षरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि सीमित संख्या में ही लोगों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाए। इसके बाद मंदिर समिति ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ही लोगों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी है।
महाकाल मंदिर में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कोई नई बात नहीं है। मंदिर में कैमरा, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं, लेकिन इनका खुलेआम इस्तेमाल होता है। होली के दौरान लोग केमिकल युक्त गुलाल लेकर मंदिर में आए थे। गर्भगृह में खेली गई होली से आग लग गई थी, जिसमें एक पुजारी की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे... और अब अचानक एक व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह में घुस गया। ऐसा लगता है कि मंदिर प्रशासन ने अभी तक कोई कड़ा सबक नहीं सीखा है। ऐसे में सुरक्षा में चूक बेहद गंभीर मामला है।
शिवलिंग को छुआ और माथा टेका
ये खबर भी पढ़ें...
महाकाल मंदिर एक्ट में बदलाव: उज्जैन के सभी बड़े मंदिर होंगे शामिल
नाम बदलने की सियासत... MP में और कई मोहल्ले, गांव, कस्बे, शहर कतार में
इनको बर्खास्त करने के लिए लिखा पत्र
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन में खुलेगा महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल: महाकाल लोक का अनोखा नजारा
सिंहस्थ 2028: उज्जैन प्रशासन की तैयारी जोरों पर
गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति!
पहले भी हो चुकी हैं लापरवाही
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta