महाकाल से लेकर कुबेरेश्वर धाम तक, एमपी के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम

Kaushiki | Feb 15, 2026, 10:25 IST
mahashivratri
महाशिवरात्रि पर उज्जैन, ओंकारेश्वर और भोजपुर समेत एमपी के सभी शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

आज 15 फरवरी, 2026 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश पूरी तरह शिवमय हो गया है। सुबह 4 बजे से ही प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।



उज्जैन से लेकर पचमढ़ी तक, हर ओर हर-हर महादेव का आवाज सुनाई दे रही है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आज रविवार को छुट्टी होने के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो गई है।



444173d5-1b1


MAHAKAAL


श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

बाबा महाकाल का आज 3 क्विंटल फूलों और सवा लाख बेलपत्र से बने 11 फीट ऊंचे सेहरे से दूल्हा स्वरूप श्रृंगार किया गया है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए 400 क्विंटल लड्डू प्रसादी तैयार है।



प्रशासन मात्र 40 मिनट में दर्शन का दावा कर रहा है। आज यहां 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर के पट 44 घंटे तक खुले रहेंगे।



whatsapp-image-2026-02-15-at-070921_1771119799-877022


whatsapp-image-2026-02-15-at-070920_1771119793-295048


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, खंडवा

नर्मदा तट पर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के कपाट रात 3 बजे मंगला आरती के साथ खुल गए, जहां श्रद्धालु सोमवार रात तक दर्शन कर सकेंगे।



इस बार विशेष रूप से भगवान शिव भक्तों के लिए पूरी रात जागरण करेंगे और जल अभिषेक का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। सुबह 8 बजे तक ही करीब 50 हजार भक्त नर्मदा स्नान कर बाबा के द्वार पहुंच चुके हैं।



महाशिवरात्रि : शिव भक्तों की आस्था का केंद्र हैं रायसेन के अजेय दुर्ग पर स्थित सोमेश्वर धाम


सोमेश्वर धाम, रायसेन

रायसेन किले पर स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर साल में केवल एक बार आज ही के दिन 12 घंटे के लिए खोला गया है। सुबह 5:50 बजे जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग की मौजूदगी में ताले खोले गए, जिसके बाद भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहाँ दर्शन के लिए श्रद्धालु तड़के 5 बजे से ही कतारों में लग गए थे ताकि दुर्लभ दर्शन कर सकें।



Bhojpur Shiv Mandir Mahashivratri: Security, Decorations & Darshan Updates


Bhojpur Shiv Mandir Mahashivratri: Security, Decorations & Darshan Updates


भोजेश्वर महादेव, भोजपुर

रायसेन जिले के भोजपुर मंदिर में महादेव-भोजपुर महोत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है और अब तक 20 हजार से अधिक लोग मत्था टेक चुके हैं।



यहां दुनिया के सबसे विशाल शिवलिंगों में से एक का अभिषेक करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।



mahadev fair will be held in pachmarhi from 17 to 26 february tourists will visit chauragarh temple


चौरागढ़ महादेव, पचमढ़ी

पचमढ़ी की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित चौरागढ़ मंदिर में श्रद्धालु भारी भरकम त्रिशूल लेकर कठिन चढ़ाई पूरी कर पहुंच रहे हैं। यहां का माहौल पूरी तरह शिवमय है, जहां भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। हजारों की संख्या में भक्त पहाड़ पर मौजूद हैं और त्रिशूल अर्पित कर अपनी मन्नतें पूरी कर रहे हैं।



Maha Shivratri 2026:कुबेरेश्वर धाम में मनेगी ग्रीन शिवरात्रि, 1 करोड़ पौधे रोपेंगे, बनेगा ज्योतिर्ल


भव्य श्रृंगार एवं महा संध्या आरती 14 फ़रवरी 2026 स्थल-कुबेरेश्वर धाम सीहोर मध्य-प्रदेश - YouTube


कुबेरेश्वर धाम, सीहोर

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के चलते अब तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यहां आने वाले भक्तों के लिए बड़े पैमाने पर भोजन प्रसादी बनाई जा रही है और सुरक्षा हेतु 7 किमी पहले से ही रूट डायवर्ट किया गया है। रुद्राक्ष के साथ-साथ यहाँ विशेष शिव पूजा और कथा का दौर भी लगातार जारी है।



Maha Shivratri 2026: यह है महादेव का चमत्कारी मंदिर, यहां होती है भगवान शिव के अंगूठे की पूजा


अचलेश्वर महादेव, ग्वालियर

ग्वालियर के 300 साल पुराने अचलेश्वर मंदिर में बाबा अचलनाथ को छप्पन भोग लगाने की भव्य तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां मान्यता है कि यह पिंडी अपने स्थान से कभी नहीं हिली, जिसके दर्शन के लिए ग्वालियर-चंबल अंचल से हजारों लोग उमड़ रहे हैं। मंदिर के तीनों द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं ताकि भीड़ को आसानी से संभाला जा सके।



Mandsaur Pashupatinath Temple Opens 4 AM for Mahashivratri Darshan


पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर

मंदसौर के प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में आज सुबह मंगला आरती के साथ उत्सव का भव्य आगाज हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवना नदी में स्नान किया और भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जहां दर्शन का सिलसिला जारी है।



Mahashivratri:17वीं सदी में यहां स्वयं प्रकट हुए थे भोलेनाथ, 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध


जागेश्वर धाम, दमो​​ह

दमोह के जागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 9 बजे तक ही 50 हजार से ज्यादा लोग जल अर्पित कर चुके हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है, भक्त बाहर से ही जलधारा के माध्यम से अभिषेक कर रहे हैं। यहां श्रद्धालुओं की कतारें कई किलोमीटर लंबी हो गई हैं, जिन्हें संभालने में पुलिस बल तैनात है।



सावन सोमवार विशेष : पहली पायरी से शुरु होती है महादेव यात्रा | Savan somvar Special: Mahadev yatra


पहली पायरी शिव मंदिर, छिंदवाड़ा

जुन्नारदेव स्थित इस मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है, क्योंकि यहीं से महादेव मंदिर चौरागढ़ की चढ़ाई शुरू होती है। श्रद्धालु यहां के पवित्र कुंड में स्नान कर रहे हैं, ऐसी मान्यता है कि यहाँ दर्शन मात्र से यात्रा सफल और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



महाशिवरात्रि पर 44 घंटे लगातार दर्शन देंगे बाबा महाकाल, अबतक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन



महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत



MP के इस जिले में लगती है भोलेनाथ की अदालत, मजिस्ट्रेट महादेव में सुलझता है हर विवाद



उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विक्रमोत्सव 2026 का करेंगे शुभारंभ



Tags:
  • ओंकारेश्वर
  • कुबेरेश्वर धाम
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • महाशिवरात्रि
  • भोजपुर मंदिर
  • पशुपतिनाथ मंदिर