उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विक्रमोत्सव 2026 का करेंगे शुभारंभ
Kaushiki | Published:
cm-mohan-yadav
महाशिवरात्रि पर CM मोहन यादव भोपाल, डबरा और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। बड़वाले महादेव में पूजन के बाद वे उज्जैन में विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ करेंगे।
आज 15 फरवरी, 2026 को पूरे मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज है और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भक्तिमय माहौल का हिस्सा बन रहे हैं।
आज का दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टि से भी बेहद खास होने वाला है। आइए जानें सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव अपने दिन की शुरुआत राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक बड़वाले महादेव मंदिर से करेंगे। सुबह 10:00 बजे वे यहां विशेष पूजन-अर्चन और अभिषेक करेंगे। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीएम यहां शिव भक्ति में लीन नजर आएंगे।
सीएम भोपाल के भोजपुर महादेव मंदिर जाएंगे। यहांं महादेव-भोजपुर महोत्सव का आगाज हो चुका है। लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के विशाल शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
इसके बाद सीएम दोपहर 1:40 बजे ग्वालियर संभाग के डबरा पहुंचेंगे। यहां वे नवग्रह शक्तिपीठ में दर्शन करेंगे। साथ ही, स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से संवाद करेंगे।
शाम 4:15 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अपनी कर्मस्थली उज्जैन पहुंचेंगे। यहां वे विक्रम महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही, उज्जैन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विक्रम व्यापार मेले की भी शुरुआत की जाएगी।
ये मेला न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते (सीएम मोहन यादव का दौरा) हैं।
महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत
15 फरवरी को महाशिवरात्रि, भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें
MP के इस जिले में लगती है भोलेनाथ की अदालत, मजिस्ट्रेट महादेव में सुलझता है हर विवाद
महाशिवरात्रि पर 44 घंटे लगातार दर्शन देंगे बाबा महाकाल, अबतक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आज का दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टि से भी बेहद खास होने वाला है। आइए जानें सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम...
बड़वाले महादेव से होगी दिन की शुरुआत
भोजपुर-डबरा का दौरा
इसके बाद सीएम दोपहर 1:40 बजे ग्वालियर संभाग के डबरा पहुंचेंगे। यहां वे नवग्रह शक्तिपीठ में दर्शन करेंगे। साथ ही, स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से संवाद करेंगे।
विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ
ये मेला न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते (सीएम मोहन यादव का दौरा) हैं।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे (भोपाल): बड़वाले महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।
- दोपहर 12:00 - 1:00 बजे (भोजपुर): विश्व प्रसिद्ध भोजपुर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव-भोजपुर महोत्सव में शिरकत करेंगे।
- दोपहर 01:40 बजे (डबरा): ग्वालियर संभाग के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन और स्थानीय जन-संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 04:15 बजे (उज्जैन): बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आगमन और विक्रम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत
15 फरवरी को महाशिवरात्रि, भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें
MP के इस जिले में लगती है भोलेनाथ की अदालत, मजिस्ट्रेट महादेव में सुलझता है हर विवाद
महाशिवरात्रि पर 44 घंटे लगातार दर्शन देंगे बाबा महाकाल, अबतक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari