विधायक महेंद्र हार्डिया बोले खजराना में जितना काम किया उतने वोट नहीं मिले

Sanjay Gupta | Updated:
Share
mahendra-hardia-khajrana-vote-issue
mahendra-hardia-khajrana-vote-issue

इंदौर विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया ने मुस्लिम वार्ड से वोट नहीं मिलने की टीस बुधवार को सार्वजनिक कर दी। वह खजराना में एक स्कूल के विकास कार्य कार्यक्रम में बोल रहे थे।

INDORE. इंदौर पांच मप्र की सबसे बड़ी विधानसभा है जिसमें चार लाख से भी ज्यादा मतदाता है। यहां से साल 2003 से लगातार पांचवी बार विधायक बने हैं बीजेपी के महेंद्र हार्डिया। लेकिन इस जीत के बाद भी उनके मन में टीस है, जो उन्होंने बुधवार को खजराना जो मुस्लिम बाहुल्य वोट एरिया माना जाता है, वहां पर सार्वजनिक की।

जितना काम किया उतने वोट नहीं मिले

विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि यहां दो पानी की टंकी है और एक और बनेगी। अस्पताल का जमीन रिकार्ड भी ठीक हो गया, जल्द सीएम से भूमिपूजन कराएंगे। लेकिन मन में एक टीस हमेशा रहती है। मैं यहां से पांच बार जीता हूं लेकिन मन पर हाथ रखकर बोलें कि जितने काम किए, उतने वोट मुझे मिले क्या।

जिसकी करनी उसके साथ

हार्डिया ने आगे कहा कि एक बूथ से दो, तो किसी से चार, किसी से आठ वोट मिलते हैं। यह नाइंसाफी है, काम करने वाली पार्टी और काम करने वाले व्यक्ति के लिए। कांग्रेस के कई उम्मीदवार रहे हैं, लेकिन जितने वो नहीं आते उतना मैं खजराना आता हूं, लेकिन उन्हें भरपेट वोट मिलते हैं। खजराना के सभी के दुख दर्द को मैंने समझा है। हमेशा सहायता दिलाता हूं। खैर जिसकी करनी उसके साथ। जल्द और यहां विकास कार्य होंगे, सभी को शुभकामनाएं

एक बार हारते-हारते बचे थे

महेंद्र हार्डिया की विधानसभा में आजादनगर और खजराना दो मुस्लिम बाहुल्य मतदाता एरिया आते हैंं। यहां से इन्हें बहुत कम वोट मिलते हैं। साल 2018 के चुनाव में तो वह मात्र 1200 वोट से जीते और हारते-हारते बचे थे। हालांकि साल 2023 चुनाव में दस हजार से अधिक वोट से जीते थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर निगम रिमूवल में बवाल, एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का, 15 पर शासकीय काम में बाधा की FIR

इंदौर में पकड़ी गई एक करोड़ की अवैध शराब नकली या जहरीली तो नहीं, जांच के लिए भेजी लैब

एमपी पुलिस भर्ती: 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए कब से होंगे आवेदन, जानें डिटेल

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंदौर नगर निगम ने किया मना

Tags:
  • इंदौर
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • भूमिपूजन
  • विकास कार्य
  • खजराना
जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच
4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन
आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Harrison Masih

आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत