इंदौर में एक्टर मनोज वाजपेयी ने लगाया मानहानि का केस, विवादित KRK ने फिर कहे अपशब्द
भैयाजी यानी एक्टर मनोज वाजपेयी ( Manoj Bajpayee ) के खिलाफ एक बार फिर कमाल राशिद खान KRK ने विवादित शब्द बोले हैं। वाजपेयी ने इंदौर कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस लगाया है, इसी बात पर वह भड़के हुए हैं।
KRK ने अब नया X मैसेज लिखा है कि मनोज वाजपेयी मुंबई में रहते हैं, लेकिन उन्होंने इंदौर जाकर मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, जो कोर्ट में चल रहा है। यह आदमी मेरे प्रति इतना जुनूनी है कि फिर, वह मेरे खिलाफ एक और मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए इंदौर तक चला गया। इसलिए वह पूरी तरह से मां-बहन…की का हकदार है।
एक और विवादित मैसेज किया
इसलिए लगाया वाजपेयी ने कोर्ट केस
जारी हो चुका वारंट एक बार आ चुके
इस हाईप्रोफाइल केस में KRK के खिलाफ वारंट जारी हुआ, जिसके बाद उन्हें इंदौर आना पड़ा। खान का कहना है कि मुझे प्रताड़ित करने के लिए वाजपेयी ने केस लगाया है। वह इन ट्वीट से ही मुकर गए। इस केस को खत्म कराने के लिए खान हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से उनकी याचिका खारिज हो गई
इंदौर में इसलिए किया वाजपेयी ने केस
वाजपेयी के केस इंदौर में दर्ज कराने की वजह बताते हुए वकील परेश जोशी कहते हैं कि उनके मित्र ने यह ट्वीट इंदौर में देखा और इसकी सूचना उन्हें दी थी। इसके बाद यहां पर केस कर दिया गया। जानकारों के अनुसार जहां से मानहानि पता चलती है, न्यायालयीन क्षेत्र वही बनता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक