एमपी में शुरु होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-धार्मिक एजेंडे पर चल रही सरकार

Aman Vaishnav | Apr 14, 2026, 14:29 IST
Share
mba temple management course mp ujjain vikramaditya university
mba temple management course mp ujjain vikramaditya university

मध्यप्रदेश में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन से MBA टेंपल मैनेजमेंट कोर्स शुरू होना वाला है। ये कोर्स जुलाई से शुरू होगा। सरकार इसे रोजगार से जोड़ रही है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर धार्मिक एजेंडे का आरोप लगाया है।

MP में आया अनोखा MBA कोर्स

मध्यप्रदेश सरकार एक ऐसा कोर्स लाने जा रही है जो देश में अब तक कम ही देखा गया है। इस कोर्स का नाम MBA टेंपल मैनेजमेंट कोर्स है। ये कोर्स उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में जुलाई से शुरू होगा।

यह पहल उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की है। राज्य सरकार इसे धार्मिक पर्यटन और रोजगार से जोड़कर देख रही है। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहींइस कोर्स के ऐलान के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है।

उज्जैन से ही क्यों?

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि उज्जैन को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं से लेकर प्रबंधन तक सब कुछ इस कोर्स में शामिल होगा।

मंत्री परमार ने यह भी कहा कि कोर्स का पूरा प्रारूप अभी तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यह सामने आएगा।

विश्वविद्यालय का क्या कहना है?

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि, यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जो MBA टेंपल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी से आवेदन और पूछताछ आनी शुरू हो गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक सिर्फ उज्जैन ही नहीं दूसरे राज्यों से भी छात्र इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि अब तक मंदिरों का मैनेजमेंट पारंपरिक तरीकों से होता रहा है। अब इसे वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से सिखाया जाएगा।

इस कोर्स में मंदिर संरक्षण, आर्थिक प्रबंधन और सामाजिक पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

हिंदू संगठन खुश, विपक्ष नाराज

जहां हिंदू संगठनों ने सरकार की इस पहल की तारीफ की है, वहीं विपक्ष ने इस पर तीखे सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर धार्मिक एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया है।

पीसी शर्मा ने सीधा सवाल किया कि सरकार पहले यह बताए कि हिंदी में MBBS और अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय जैसे प्रयोगों से अब तक कितने छात्रों को रोजगार मिला। उनका कहना था कि नए प्रयोग करने से पहले पुराने प्रयोगों का हिसाब देना जरूरी है।

इस कोर्स की विस्तृत गाइडलाइंस अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसे लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

FAQ

  1. MBA टेंपल मैनेजमेंट कोर्स क्या है और कहां शुरू होगा?
    MBA टेंपल मैनेजमेंट एक नया पोस्टग्रेजुएट कोर्स है जो मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में जुलाई 2025 से शुरू होगा। इसमें मंदिरों के पेशेवर प्रबंधन, आर्थिक संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और सामाजिक पहलुओं की पढ़ाई होगी। यह प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय होगा जो यह कोर्स ऑफर करेगा।
  2. इस कोर्स से रोजगार के क्या अवसर मिलेंगे?
    सरकार का दावा है कि देश में हजारों बड़े मंदिर हैं जिन्हें प्रशिक्षित प्रबंधकों की जरूरत है। इस कोर्स को करने वाले युवा धार्मिक पर्यटन, वित्त प्रबंधन, हेरिटेज संरक्षण और मंदिर प्रशासन जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अर्पण भारद्वाज के मुताबिक दूसरे राज्यों से भी छात्र इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
  3. कांग्रेस ने इस कोर्स पर क्या आपत्ति जताई है?
    कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक एजेंडे पर चल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार पहले यह बताए कि हिंदी में MBBS जैसे पुराने प्रयोगों से कितने लोगों को रोजगार मिला। विपक्ष का कहना है कि असली प्राथमिकताओं से भटककर ऐसे कोर्स लाए जा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...

उज्जैन में मिला फर्जी IAS: सर्किट हाउस भी किया बुक, भस्म आरती में होना था शामिल

मध्यप्रदेश न्यूज: मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव में SI का फूटा सिर

एमपी न्यूज: मंदिर में अजब-गजब चोरी, पहले हनुमान जी को किया प्रणाम, फिर उड़ाया शनिदेव का मुकुट

यहां पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं देवी की पूजा, होता है 16 शृंगार

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • कांग्रेस नेता
  • उज्जैन
  • शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
  • राज्य सरकार
  • युवाओं को रोजगार के अवसर
  • MBA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज