मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- सोनम रघुवंशी के घरवाले अब क्यों CBI जांच की मांग कर रहे, वह मुख्य आरोपी

Sanjay Gupta | Jun 10, 2025, 22:25 IST
Meghalaya Deputy CM asked
डिप्टी सीएम मेघायल ने इस पूरे खुलासे के बाद मंगलवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मामले में समझ नहीं आ रहा है कि अब सोनम के घरवाले क्यों सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।

INDORE. राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का हनीमून कपल के मिसिंग केस में मेघालय पुलिस जमकर कठघरे में रही। मेघालय पुलिस ने जिस तरह राजा के हत्याकांड का सात दिन में खुलासा किया। मेघालय सरकार की ओर से लगातार मांग उठ रही है कि राजा और सोनम के घरवाले पूरे मेघालय से माफी मांगे। इस मामले में डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसोंग ज्यादा मुखर हो रहे हैं।



यह बोले डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम मेघायल ने इस पूरे खुलासे के बाद मंगलवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मामले में समझ नहीं आ रहा है कि अब सोनम के घरवाले क्यों सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। यह पूरी तरह से साफ है कि इस मामले में मृतक राजा की पत्नी सोनम ही मुख्य आरोपी है। उसी ने इस पूरे हत्याकांड को शिलांग में अंजाम दिया। मेघालय पुलिस के डीजीपी, एसआईटी और पुलिस ने शानदार काम किया है। वह देश की बेहतरीन पुलिस में से एक है। मामले में मेघालय के लोगों और राज्य पर बेवजह उंगली उठाई गई। इस मामले में राज्य को बदनाम करने वालों के खिलाफ हम लीगल एक्शन भी लेंगे।



ये खबर भी पढ़ें...राजा रघुवंशी की हत्या के बाद जब सोनम गाजीपुर में मिली तो सुहाग की कोई निशानी नहीं पहनी



ये खबर भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी



कुछ आरोपियों ने माना है उन्होंने हत्या की

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे पास पुख्ता सबूत है और पुलिस ने सारी कड़ियों को जोड़ने के बाद ही आऱोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से कुछ ने तो कबूल किया है कि हत्या उन्होंने ही की है। इसके बाद अब कुछ नहीं बचता है। कल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस पूछताछ करेगी और बाकी खुलासे होंगे।



ये खबर भी पढ़ें...ऑपरेशन हनीमून से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, हत्या के बाद गुपचुप प्रेमी राज से मिलने इंदौर भी आई



ये खबर भी पढ़ें...कंगना रनौत का सोनम रघुवंशी पर फूटा गुस्सा, बोलीं-लवर संग भाग नहीं सकती थी?



एसपी ने भी कहा एक के कपड़े मिले और पुख्ता सबूत भी हैं

एसपी विवेक सहम ने भी कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत है। हमने सभी पजल्स को एक-एक कर जोड़ा, सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत, कॉल डिटेल, चैट और भी कई सारे सबूत हमारे पास है। मौके से एक आरोपी के कपड़े भी मिले हैं, जिसने राजा पर वार किया था। अब सभी आरोपियों को टीम अलग-अलग जगह से शिलांग ला रही है। हम सभी से साथ में पूछताछ करेंगे, तब और सारी स्थितियां साफ हो जाएंगी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • इंदौर
  • मेघालय
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी