ऑपरेशन हनीमून से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, हत्या के बाद गुपचुप प्रेमी राज से मिलने इंदौर भी आई

Sanjay Gupta | Jun 10, 2025, 19:00 IST
Share
Sonam Raghuvanshi caught Operation
Sonam Raghuvanshi caught Operation

इंदौर पुलिस सोनम रघुवंशी के इंदौर आने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी जानकारी होती है, वह सार्वजनिक की जाती है। शिलांग पुलिस ने इंदौर पुलिस से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

MP NEWS: पूरे देश के लिए हनीमून कपल की मिसिंग और फिर बाद में मर्डर मिस्ट्री चर्चा में रही। हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी का ही नाम आने से हड़कंप मच गया। इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब सामने आया है कि मेघालय पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT बनाई थी। इस पूरे टास्क का नाम ऑपरेशन हनीमून रखा गया था।

प्रेमी राज में मिलने आई सोनम

एसपी शिलांग विवेक सरम ने इसमें एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद जहां हत्यारे अपने-अपनी जगह लौट गए थे। वहीं सोनम भी शिलांग छोड़कर सिलीगुड़ी पहुंची थी। वहां से ट्रेन पड़कर गुपचुप तरीके से 25 मई को इंदौर आई थी।

ये खबर भी पढ़िए...बेवफा सोनम रघुवंशी को राजा की सुहागन रहने की जगह विधवा बन राज से करना थी शादी, ये है साजिश की पूरी कहानी

इंदौर में वह किराए के एक घर में रही और यहां प्रेमी राज से मिली थी। इसके बाद वह प्राइवेट टैक्सी करके वाराणसी गई। फिर बाद में प्लानिंग के तहत यूपी के गाजीपुर के पास काशी ढाबे पर पहुंची थी। मंशा थी कि वह खुद को पीड़ित बता सके कि लुटेरों ने पति की हत्या करके उसे किडनैप किया था।

ये खबर भी पढ़िए...कंगना रनौत का सोनम रघुवंशी पर फूटा गुस्सा, बोलीं-लवर संग भाग नहीं सकती थी?

इंदौर पुलिस सोनम रघुवंशी के इंदौर आने की पुष्टि नहीं कर रही। उनका कहना है कि जो भी होता है ऑन रिकॉर्ड बातें सामने आती हैं। अभी इस तरह की बात शिलांग पुलिस द्वारा इंदौर पुलिस से शेयर नहीं की गई है। इस मामले में मेघालय की पुलिस को जो भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी इंदौर पुलिस है। सभी आरोपियों को शिलांग रवाना कर दिया गया है। वहीं अभी सोनम शाम तक कोलकाता पहुंची थी रात को शिलांग पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़िए...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी

ये खबर भी पढ़िए...राजा मर्डर केस का ढाबा लिंक, सोनम रघुवंशी ने जहां से फोन किया वहां एक दिन पहले गए थे आरोपी

मर्डर के बाद सोनम ने जमकर खाया खाना

सोनम रघुवंशी ने राजा की हत्या से पहले अपनी सास से कॉल पर कहा था कि मम्मी मेरा एकादशी का उपवास है। उसी दिन राजा की हत्या के बाद सोनम ने उस दिन होम स्टे में खाना खाया था। इसकी पुष्टि होम स्टे संचालक ने की है। संचालक ने बताया कि सोनम उस दिन अकेली वापस लौटी थी और बढ़िया खाना खाया था।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • मेघालय
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा