कंगना रनौत का सोनम रघुवंशी पर फूटा गुस्सा, बोलीं-लवर संग भाग नहीं सकती थी?

Rohit Sahu | Jun 10, 2025, 11:42 IST
Share
kangna ranaut sonam raghuvanshi
kangna ranaut sonam raghuvanshi

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनम रघुवंशी को बेवकूफ बताते हुए लिखा कि अपने प्रेमी के संग भाग नहीं सकती थी क्या?

राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को टारगेट करते हुए घटना को मूर्खतापूर्ण और बेतुका बताया। कंगना ने इस घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है।

सोनम पर फूटा कंगना का गुस्सा

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक महिला शादी से मना नहीं कर सकती क्योंकि वह माता-पिता से डरती है। वही लड़की सुपारी किलर के साथ मिलकर मर्डर प्लान कर सकती है? उन्होंने लिखा कि यह बात सुबह से उनके दिमाग में घूम रही है और वह इसे समझ नहीं पा रही हैं। ये कितना 'मूर्खतापूर्ण है। मूर्खों से बचकर रहना चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे लिखा- अब तो सिर दर्द होने लगा है, क्या वह महिला तलाक नहीं ले सकती थी? या अपने लवर के साथ भाग नहीं सकती थी। लेकिन मर्डर जैसा जघन्य और क्रूर कदम बेतुका और मूर्खतापूर्ण है।
kangna ranaut sonam
kangna ranaut sonam

क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस?

29 वर्षीय राजा रघुवंशी की हत्या ने देशभर में सनसनी फैला दी थी। शादी के बाद वह पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गया था। लेकिन शिलॉन्ग में ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें...राजा मर्डर केस का ढाबा लिंक, सोनम रघुवंशी ने जहां से फोन किया वहां एक दिन पहले गए थे आरोपी

गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम

हत्या के कुछ दिन बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने पेश हो गई। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया। शिलॉन्ग पुलिस ने तीनों के खिलाफ 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड ली है। चौथे आरोपी को सागर जिले से पकड़ा गया और इंदौर लाया गया। सोनम को मेघालय पुलिस शिलांग लेकर गई है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

raja raghuvanshi case | raja raghuvanshi and sonam | raja raghuvanshi sonam case | indore couple case

Tags:
  • कंगना रनौत
  • kangna ranaut
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • indore couple case
  • raja raghuvanshi case
  • raja raghuvanshi sonam case
  • raja raghuvanshi and sonam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा