भिंड में अवैध खनन रोकने पर गई पुलिस टीम पर खनन माफिया का हमला, बंदूक छीनने की कोशिश, सरकारी गाड़ी में की तोड़फोड़
Rahul Garhwal | Feb 01, 2024, 24:38 IST
भिंड में अवैध खनन रोकने पर गई पुलिस टीम पर खनन माफिया का हमला, बंदूक छीनने की कोशिश, सरकारी गाड़ी में की तोड़फोड़
भिंड में अवैध खनन रोकने पर गई पुलिस टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया।
BHIND. भिंड की सिंध नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। एक आरक्षक के सिर पर लाठी मारी और बंदूक छीनने की कोशिश की। खनन माफिया ने सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस की टीम किसी तरह वहां से भाग निकली। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, लूट और डकैती का केस दर्ज किया है।
रेत के अवैध खनन की मिली जानकारी
भिंड की मछंड चौकी प्रभारी कमलकांत दुबे के मुताबिक मंगलवार शाम सूचना मिली कि हिलगवां घाट पर कुछ लोग रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। SI दुबे हवलदार अरविंद तोमर, शैलेंद्र सिंह, अजय चौहान, आरक्षक राहुल तोमर, प्रदीप यादव, विपिन जाट के साथ पहुंचे। वहां घाट पर 2 ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरी जा रही थी।
दोहाई गांव में घेरी पुलिस की गाड़ी
रेत माफिया ने पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रवाना कर दिया और वो दोहाई गांव में पहुंच गए। पुलिस जब पीछा करते हुए पहुंची तो लालू राजावत, मोनू राजावत, सुंदर राजावत, कंजे राजावत, शिवमोहन राजावत, अरविंद सिंह राजावत, गज्जू, छोटे, सौरभ, बड़मूरे सिंह राजावत, अंगद सिंह, धरमवीर, राहुल, शिवम और 8-10 अज्ञात लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। आरोपियों ने आरक्षक प्रदीप यादव के सिर में लाठी मारी और राइफल छीनने की कोशिश की। वाहन में तोड़फोड़ और टीम के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए।
रेत खनन के लिए भूमिपूजन का वीडियो वायरल
रौन में सिंध नदी के इंदुर्खी घाट पर रेत खनन से पहले भूमिपूजन करने का वीडियो वायरल हो रहा है। खनिज अधिकारी का कहना है कि वे वीडियो की जांच कर रहे हैं। ये वीडियो 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari