मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नहीं मना पाए आयोजक, सत्तन गुरू भी थे विरोध में, बजरबट्टू निरस्त

Sanjay Gupta | Mar 05, 2026, 23:30 IST
minister kailash vijayvargiya
रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होने वाला हास्य-कवि सम्मेलन बजरबट्टू आखिर निरस्त हो गया है। 'द सूत्र' पहले ही बता चुका था कि यह इस बार नहीं होगा।

Indore. बजरबट्टू के आयोजकों ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ कई दौर की बैठक की। लेकिन वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नहीं मना पाए। आखिरकार आयोजकों ने गुरुवार शाम को औपचारिक तौर पर इसे निरस्त करने की घोषणा कर दी। यह आयोजन हर साल के अनुसार रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर (7 मार्च) को होना था। इसके पोस्टर भी लग चुके थे। लेकिन आयोजक मंत्री को नहीं मना पाए।



सत्तन गुरू से मिले कैलाश विजवर्गीय

उधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनरायण सत्तन यानी सत्तन गुरू से भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात की। विजयवर्गीय होली की शुभकामनाएं देने के लिए गुरुवार को उनके निवास पर पहुंचे। यहां बंद कमरे में लंबी बात हुई।



इंदौर बजरबट्टू सम्मेलन मुश्किल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नहीं हो रहे शामिल, महापौर भी गेर में नहीं जाएंगे



ऐसी त्रासदी में हंसी-मजाक उचित नहीं

सत्तन गुरू ने 'द सूत्र' से चर्चा में कहा कि बजरबट्टू आयोजन निरस्त होना सही कदम है। जब उनकी विधानसभा इंदौर-1 में ही भागीरथपुरा जैसी त्रासदी हुई तो ऐसे में हंसी-मजाक, ठिठोली उचित नहीं है। खुद कैलाशजी का भी मन नहीं था और आखिरकार यह निरस्त हो गया, जो सही है। वहीं मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह सौजन्य मुलाकात थी।



इंदौर में अरबों की संपत्ति वाले चोइथराम ट्रस्ट में ट्रस्टी मोतियानी पर चलेगा केस



आयोजक क्या बोले

इंदौर में पिछले 27 सालों से अनवरत हर साल हो रहा बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त हो गया है। यह आयोजन मुख्य तौर पर हास्य कवि सम्मेलन के साथ ही इस बात के लिए पहचान रखता है कि इसमें कैलाश विजयवर्गीय क्या रूप रखते हैं। दरअसल, हर बार विजयवर्गीय इसमें नया रूप धरकर सामने आते हैं।



वह चाणक्य, नारदमुनि, भगवान विष्णु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चाचा चौधरी, सचिन तेंदुलकर जैसे कई रूप धर चुके हैं। लेकिन इस बार इस आय़ोजन में शामिल होने और रूप धरने के लिए कैलाश विजयवर्गीय तैयार नहीं थे। आयोजक अशोक चौहान चांदू ने कहा कि कैलाशजी से ही आयोजन है, ऐसे में उनके बिना यह संभव नहीं है। चांदू और अजय लाहोटी ने कहा कि कवियों को भी आमंत्रण जा चुके थे, लेकिन कैलाशजी को हम राजी नहीं कर सके। उल्लेखनीय है कि इस बार महापौर ने भी पंरपरागत गेर में खुद शामिल होने से इंकार कर दिया है।



उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत



विधानसभा में इंदौर का आबकारी घोटाला, मंत्री बोले- AC आबकारी संजीव दुबे की पोस्टिंग प्रशासनिक सुविधा के लिए



इस बार अधिकारियों ने भी नहीं किया आयोजन

नेताओं के साथ ही इस बार अधिकारियों ने भी होली के उत्सवों से दूरी बनाई। संभागयुक्त सुदाम पी खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा हो या निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सभी ने आयोजनों से दूरी बनाई और इनके बंगले पर होने वाले आयोजन निरस्त रहे।



Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • इंदौर बजरबट्टू सम्मेलन