इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन मुश्किल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नहीं हो रहे शामिल, महापौर भी गेर में नहीं जाएंगे
Sanjay Gupta | Mar 03, 2026, 15:24 IST
indore bajrabattu conference cancelled kailash vijayvargiya
इंदौर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में होने वाला बजरबट्टू सम्मेलन मुश्किल में है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी महापौर निवास पर होली का आयोजन नहीं कर रहे। गेर में भी शामिल नहीं होंगे।
Indore. इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर हर साल हास्य कवि सम्मेलन बजरबट्टू का आयोजन होता है। इस साल यह आयोजन 7 मार्च को तय था, इसके पोस्टर भी लग गए थे। इसका सबसे प्रमुख आकर्षण होता है हर साल कैलाश विजयवर्गीय इसमें अलग रूप धरकर आते हैं। वह चाणक्य, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पाॅप स्टार, चाचा चौधरी जैसे कई रूप धर चुके हैं।
यह उनका नया गेटअप गोपनीय होता है और पहले से ही इसका किरदार बताने वाले को ईनाम तक दिया जाता है। आयोजक अशोक चौहान उर्फ चांदू साफ कहते हैं कि यह आयोजन कैलाशजी के कारण ही शुरू किया गया और यदि वह नहीं तो फिर आयोजन नहीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भागीरथपुरा कांड को देखते हुए मंत्री विजयवर्गीय इसमें कोई रूप धरने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बार आयोजकों से उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी अन्य को इसमें लिया जाए और मैं कोई इसमें नया चेहरा दे देता हूं।
माना जाता है कि इसमें वह अपने पुत्र आकाश विजयवर्गीय को यह जिम्मेदारी देना चाहते थे। लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। ऐसे में इस बार यह आयोजन खटाई में पड़ गया है। हालांकि औपचारिक तौर पर आयोजकों ने अब तक इसे निरस्त करने की घोषणा नहीं की है।
वहीं, भागीरथपुरा कांड को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस बार अपने निवास पर होने वाली होली मिलन कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने द सूत्र को बताया कि इस बार वह रंगपमंचमी की गेर में भी शामिल नहीं होंगे।
हाालंकि गेर में जो पारंपरिक तौर पर निगम की टीम और वाहन शामिल होते हैं, वह शामिल रहेंगे। महापौर ने कहा कि भागीरथपुरा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण वह खुद इसमें शामिल नहीं होंगे।
महापौर ने भागीरथपुरा मे पानी सप्लाई की स्थिति पर कहा कि वहां 30 फीसदी हिस्से में नर्मदा जल सप्लाई शुरू कर चुके हैं। बाकी 55 फीसदी में नई लाइन डलने का काम हो चुका है। बाकी 20 फीसदी हिस्से में लाइन बदलने का काम हो रहा है। यह पूरा होने पर बाकी 70 फीसदी हिस्से में भी टेस्टिंग के बाद पानी सप्लाई कर सकेंगे।
जहां लाइन नहीं डली वहां टैंकर से पानी दे रहे हैं। साथ ही पानी सैंपल की लगातार जांच की जा रही है ताकि पानी की शुद्धता से कोई समझौता नहीं हो सके। महापौर ने कहा कि इस बार प्रयास कर शहर में 20 एमएलडी पानी अतिरिक्त सप्लाई हो सकेगी, इससे स्थिति बेहतर होगी।
इसके लिए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं। चैंबर की सफाई वाली घटना में दो कर्मचारियों कि मौत पर महापौर ने कहा कि वह सफाई के लिए नहीं उतरे थे, इसके लिए साफ मनाही है। पाइप का टुकड़ा चैंबर में गिरा था, उसे निकालने के लिए वह उतरे, जिसमें उनकी जान गई।
ड्रेनेज, चैंबर की सफाई के लिए किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं उतरना है इसके साफ आदेश हैं। इसके बाद भी उन्हें अंदर जाने के किसने आदेश दिए इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत दोनों मृतकों के परिजन को 30-30 लाख रुपए के मुआवजा के आदेश हुए हैं।
बजट सत्र के दौरान मध्य प्रदेश विधासनभा में भी बजरबट्टू का जिक्र हुआ था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक भंवर सिंह शेखावत के बीच में भागीरथपुरा मामले को लेकर हल्की बहस हुई थी। इसी दौरान स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि बजरबट्टू भी इंदौर में होता है। जिस पर शेखावत ने कहा था कि हां लेकिन इसमें कैलाशजी ही अलग-अलग रूप धरते हैं और किसी अन्य को मौका ही नहीं देते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC आंदोलन, NEYU की मांगों और 87-13 फीसदी पर एमपी विधानसभा में सीएम ने दिया जवाब
इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धरा ऐसा गेटअप, सभी चौंक गए
दुबई से निकले इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और उद्योगपति, मुंबई के लिए हुए रवाना
एमपी में अब मंत्री लिखेंगे कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट, 7 दिन में देनी होगी जानकारी
यह उनका नया गेटअप गोपनीय होता है और पहले से ही इसका किरदार बताने वाले को ईनाम तक दिया जाता है। आयोजक अशोक चौहान उर्फ चांदू साफ कहते हैं कि यह आयोजन कैलाशजी के कारण ही शुरू किया गया और यदि वह नहीं तो फिर आयोजन नहीं।
कैलाश विजयवर्गीय तैयार नहीं
माना जाता है कि इसमें वह अपने पुत्र आकाश विजयवर्गीय को यह जिम्मेदारी देना चाहते थे। लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। ऐसे में इस बार यह आयोजन खटाई में पड़ गया है। हालांकि औपचारिक तौर पर आयोजकों ने अब तक इसे निरस्त करने की घोषणा नहीं की है।
2a0a1e41-74e
महापौर ने भी लिया यह बड़ा फैसला
हाालंकि गेर में जो पारंपरिक तौर पर निगम की टीम और वाहन शामिल होते हैं, वह शामिल रहेंगे। महापौर ने कहा कि भागीरथपुरा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण वह खुद इसमें शामिल नहीं होंगे।
भागीरथपुरा में 80 फीसदी नई लाइन डली
जहां लाइन नहीं डली वहां टैंकर से पानी दे रहे हैं। साथ ही पानी सैंपल की लगातार जांच की जा रही है ताकि पानी की शुद्धता से कोई समझौता नहीं हो सके। महापौर ने कहा कि इस बार प्रयास कर शहर में 20 एमएलडी पानी अतिरिक्त सप्लाई हो सकेगी, इससे स्थिति बेहतर होगी।
चैंबर कांड में दो की जान जाने पर जांच के आदेश
ड्रेनेज, चैंबर की सफाई के लिए किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं उतरना है इसके साफ आदेश हैं। इसके बाद भी उन्हें अंदर जाने के किसने आदेश दिए इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत दोनों मृतकों के परिजन को 30-30 लाख रुपए के मुआवजा के आदेश हुए हैं।
विधानसभा में भी उठा था बजरबट्टू का जिक्र
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC आंदोलन, NEYU की मांगों और 87-13 फीसदी पर एमपी विधानसभा में सीएम ने दिया जवाब
इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धरा ऐसा गेटअप, सभी चौंक गए
दुबई से निकले इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और उद्योगपति, मुंबई के लिए हुए रवाना
एमपी में अब मंत्री लिखेंगे कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट, 7 दिन में देनी होगी जानकारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA