दुबई से निकले इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और उद्योगपति, मुंबई के लिए हुए रवाना

Sanjay Gupta | Published:
Share
g
g

दुबई में फंसे हुए इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और उद्योगपतियों को राहत मिल गई है। वे सभी मंगलवार, 3 मार्च को सुबह दुबई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

INDORE. दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला अब इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ ही विशाल पटेल, पिंटू छाबड़ा, संजय अग्रवाल, प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा और गोलू पाटनी समेत और भी लोग आ रहे हैं।

दुबई से फ्लाइट शुरू होते ही वे मंगलवार, 3 मार्च की सुबह दुबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से मुंबई के लिए फ्लाइट ली थी और मुंबई से देर शाम तक इंदौर पहुंच जाएंगे।

शुक्ला ने डाली एयरपोर्ट से फोटो

इसकी जानकारी खुद पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने अपने X पर अपलोड की है। उन्होंने एयरपोर्ट पर साथियों के साथ फोटो भी डाली है।

उन्होंने X पर लिखा कि बाबा महाकाल की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से हम सभी जल्द ही इंदौर लौटने वाले हैं। हमने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है। विमान टेक ऑफ कर चुका है।

उन्होंने आगे लिखा कि समय में माननीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्रीजी ने संवेदनशीलता के साथ हर संभव सहयोग प्रदान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री जी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, मंत्री तुलसी सिलावट जी का भी सहयोग मिला है। इन्हीं के प्रयासों से इंदौर आने की व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक तय हो सकती हैं। सभी का हृदय से धन्यवाद।

शादी के लिए गए थे सभी

ये सभी एक शादी के आयोजन के लिए इंदौर से दुबई गए थे। सभी को शारजाह से फ्लाइट लेकर लौटना था। इसी दौरान ईरान-इजराइल युद्ध शुरू हो गया।

इसके बाद फ्लाइट निरस्त कर दी गई थी, जिससे सभी वहां अटक गए थे। फिलहाल अब सभी ने राहत की सांस ली है।

ये खबरें भी पढ़िए...

दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में, वीडियो में हालात खराब बताने पर घिरे

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के 150 लोग फंसे, सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

ईरान का एयरस्पेस बंद, MP के 750 से ज्यादा यात्री फंसे

Grok AI आए दिन ले रहा नए पंगे, अब गांधी-नेहरु पर दिए चौंकाने वाले जवाब

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • दुबई
  • इजराइल
  • ईरान
  • पूर्व विधायक संजय शुक्ला
  • संजय अग्रवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर