मंत्रियों से अब होगी सीधी मुलाकात! जनवरी महीने में इस-इस दिन यहां मिलेंगे आपके मंत्री

Amresh Kushwaha | Jan 15, 2026, 13:55 IST
ministers direct meeting schedule mp 2026
अब लोगों को मंत्रियों से मिलने के लिए उनके बंगले या मंत्रालय नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार से शुक्रवार तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में दो मंत्री बैठेंगे। वे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए जनवरी महीने की समय सूची जारी कर दी गई है।

News In Short

जनवरी-2026 की समय-सूची

कब मिलेंगे मंत्री: सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक



कहां मिलेंगे: प्रदेश भाजपा कार्यालय, भोपाल



किससे मिलेंगे : आम लोगों और कार्यकर्ताओं से



क्यों मिल रहे हैं: कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे



News In Detail

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया था। इसमें मंत्रियों की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई थी। अब, भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंत्री और पदाधिकारी , सीधे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।



इस-इस दिन मिलेंगे आपके मंत्री

इसी को देखते हुए बीजेपी (MP BJP) ने जनवरी 2026 के लिए मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों की समय-सूची जारी की है। इसके मुताबिक, सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 से 3 बजे तक लोग अपनी समस्याएं मंत्री और पदाधिकारियों से सीधे कह सकते हैं। इस समय में लोग समाधान पा सकेंगे।



बता दें कि इसमें बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस और साप्ताहिक अवकाश जैसी तिथियों का भी ध्यान रखा गया है। इस कदम को सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर लागू किया गया है।



अब आइए जानते हैं, कौन सा मंत्री किस दिन कार्यालय में उपलब्ध रहेगा।

दिनांकदिवसमंत्री का नामविभागप्रभार एवं गृह जिलाप्रदेश पदाधिकारी
15 जनवरीगुरुवार गोविंद सिंह राजपूत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण प्रभार: गुना, नरसिंहपुर;

गृह जिला: सागर

लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री)
16 जनवरीशुक्रवार नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग प्रभार: निवाड़ी, शाजापुर;

गृह जिला: ग्वालियर

संगीता सोनी (प्रदेश मंत्री)
17-18 जन.शनि-रविअवकाश---
19 जनवरीसोमवार तुलसी सिलावट जल संसाधन विभागप्रभार: बुरहानपुर, ग्वालियर; गृह जिला: इंदौरमनीषा सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
20 जनवरीमंगलवार एंदल सिंह कंसाना किसान कल्याण एवं कृषि विकास प्रभार: छतरपुर, दतिया;

गृह जिला: मुरैना

शैलेन्द्र बरुआ (प्रदेश उपाध्यक्ष)
21 जनवरीबुधवार निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभार: मंदसौर, नीमच;

गृह जिला: झाबुआ

डॉ. नंदिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष)
22 जनवरीगुरुवार चैतन्य कश्यप सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग प्रभार: भोपाल, राजगढ़;

गृह जिला: रतलाम

जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री)
23 जनवरीशुक्रवारबसंत पंचमी---
24-25 जनवरीशनि-रविअवकाश---
26 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवस---
27 जनवरीमंगलवार प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा विभाग प्रभार: पांढुरना, शिवपुरी;

गृह जिला: ग्वालियर

राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री)
28 जनवरीबुधवार राकेश शुक्ला नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग प्रभार: अशोकनगर, श्योपुर

गृह जिला: भिण्ड

राजो मालवीय (प्रदेश मंत्री)
29 जनवरीगुरुवारकृष्णा गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग प्रभार: सीहोर, टीकमगढ़;

गृह जिला: भोपाल

बबीता परमार (प्रदेश मंत्री)
30 जनवरीशुक्रवार धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व प्रभार: खण्डवा;

गृह जिला: दमोह

अर्चना सिंह (प्रदेश मंत्री)
31 जन.-01 फर.
शनि-रवि
अवकाश
-
-
-

निष्कर्ष

कुलमिलाकरबात ये है कि कार्यकर्ताओं और आम जनता को अब मंत्रियों से मिलने के लिए बंगले या मंत्रालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यदि कोई समस्या है, तो बीजेपी मंत्रियों से मिलने का सही वक्त आ गया है।



ये खबर भी पढ़िए...



स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख सचिव के बनेंगे नए बंगले, होंगी स्विमिंग पूल, जिम और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं



बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, मांगे 2 करोड़, पुलिस पर मदद न करने के आरोप



भाजपा संगठन में घमासान: सांसद-मंत्री-विधायकों की खींचतान से एक साल बाद भी जिला कार्यकारिणी अधर में



MP News: बागेश्वर धाम में दो युवतियों ने रचाई शादी, थाने में हुआ बड़ा विवाद





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP BJP
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल