भोपाल में पाकिस्तान पर जमकर गरजे पीएम मोदी, कहा-गोली का जवाब गोले से मिलेगा

Rohit Sahu | May 31, 2025, 14:08 IST
pm modi bhopal visit
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर को भारत का सबसे बड़ा सैन्य ऑपरेशन बताया। उन्होंने कहा- अब प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, नारी शक्ति को चुनौती देने वालों को सेना ने घर में घुसकर मारा।

भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि अब भारत गोली का जवाब गोले से देगा। ऑपरेशन सिंदूर को उन्होंने आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर दुश्मन के आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। यह सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि पाकिस्तान और आतंकियों के लिए एक संदेश था कि अब भारत चुप नहीं रहेगा।



नारी शक्ति चुनौती देना आतंकियों का बनी काल

प्रधानमंत्री ने आतंकियों पर चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी थी, जो उनके लिए काल साबित हुई। ऑपरेशन सिंदूर ने ये दिखा दिया है कि जब बात महिलाओं के सम्मान की आती है, भारत हर हद पार करने को तैयार है।



ऑपरेशन सिंदूर से खत्म होगा प्रॉक्सी वॉर: PM

देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मोदी का नमन

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई न सिर्फ महान प्रशासक थीं, .बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की संरक्षक भी थीं। मंदिरों और तीर्थों के पुनर्निर्माण से उन्होंने राष्ट्र की आत्मा को संजोए रखा।



ड्रोन दीदी और लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से मिले पीएम

प्रधानमंत्री ने ड्रोन दीदी पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई टेक्नोलॉजी में अब महिलाएं पीछे नहीं। गांवों में महिलाएं ड्रोन से खेती कर रही हैं और अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। अब महिलाएं पढ़ाई, दवाई के साथ कमाई में भी आगे हैं।



यह भी पढ़ें..दतिया एयरपोर्ट को लेकर BJP नेताओं में खींचतान, सांसद और जिला अध्यक्ष आमने सामने



देवी अहिल्याबाई ने दिखाई थी खेती की राह: PM

पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को बढ़ावा दिया था। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू समाज को जमीन देकर उन्हें कृषि से जोड़ा। आज उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए सरकार क्रॉप डायवर्सिफिकेशन को बढ़ावा दे रही है।



यह भी पढ़ें...पीएम मोदी की मलखंबा पगड़ी में छुपा था ये संदेश, जाने देशभर में है किन पगड़ियों का चलन



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स,🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



hesootr links



pm modi visit bhopal | भोपाल में पीएम मोदी का दौरा | देवी अहिल्याबाई जन्म जयंती



Tags:
  • पीएम मोदी
  • भोपाल में पीएम मोदी का दौरा
  • महिला सशक्तिकरण
  • देवी अहिल्याबाई जन्म जयंती
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • pm modi visit bhopal