दतिया एयरपोर्ट को लेकर BJP नेताओं में खींचतान, सांसद और जिला अध्यक्ष आमने सामने
Rohit Sahu | May 29, 2025, 15:19 IST
datia airport
दतिया एयरपोर्ट की स्वीकृति को लेकर BJP में श्रेय की जंग छिड़ गई है। सांसद संध्या राय ने सोशल मीडिया पर स्वीकृति का श्रेय खुद को दिया। वहीं जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाह ने इसे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मेहनत बताया।
MP News:दतिया एयरपोर्ट को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच क्रेडिट लेने की जंग तेज हो गई है। सांसद संध्या राय ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि यह स्वीकृति उनके अनुरोध पर ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी थी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बुधवार को सिंधिया से मिलकर इसके लिए आभार जताया। वहीं इसपर पार्टी जिलाअध्यक्ष ने आपत्ति जताई।
सांसद की पोस्ट के बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दतिया एयरपोर्ट की सौगात पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दो वर्षों की मेहनत का परिणाम है। उनके मुताबिक, सांसद को सोशल मीडिया पर ऐसा नहीं लिखना चाहिए था जिससे सिर्फ स्वयं को क्रेडिट मिलता दिखे।
रघुवीर कुशवाह ने सुझाव दिया कि अगर सांसद पोस्ट में दोनों नेताओं के प्रयास का जिक्र करतीं, तो यह पार्टी की एकता को दर्शाता। उन्होंने कहा कि सांसद की महानता तब झलकती जब वे डॉ. मिश्रा का नाम भी श्रेय में शामिल करतीं।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि दतिया में हवाई पट्टी से लेकर एयरपोर्ट की मंजूरी तक की पूरी प्रक्रिया में डॉ. मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही है। उनका मानना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे मौकों पर संयम और समन्वय का परिचय देना चाहिए।
यह भी पढ़ें...देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह ने जताई नाराजगी
दोनों के प्रयास का होता उल्लेख, तो बेहतर होता: जिला अध्यक्ष
लोकार्पण से पहले BJP में खींचतान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल से वर्चुअली दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। लेकिन उससे पहले ही इस स्वीकृति को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान शुरू हो चुकी है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा खुद एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। बुधवार दोपहर जिला अध्यक्ष भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष बोले- नरोत्तम मिश्रा का अहम रोल
यह भी पढ़ें...देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन
न्यूज को 5 लाइन में समझिए
- सांसद संध्या राय ने एयरपोर्ट की स्वीकृति का श्रेय खुद को दिया।
- सोशल मीडिया पोस्ट से पार्टी के भीतर नाराजगी फैल गई।
- जिला अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मेहनत को बताया अहम।
- 31 मई को PM मोदी करेंगे एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण।
- BJP में अंदरूनी राजनीति फिर से चर्चा में, पार्टी की एकता पर उठे सवाल।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari