देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन

Rohit Sahu | May 29, 2025, 14:31 IST
Share
Online proparty ragistration
Online proparty ragistration

केंद्र सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह ऑनलाइन करने के लिए नया विधेयक तैयार किया है। इसके तहत अब लोग घर बैठे ही संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकेंगे, जिससे फिजिकल भागदौड़ खत्म होगी।

केंद्र सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि संसाधन विभाग ने एक नया ड्राफ्ट बिल तैयार किया है। सरकार यह एक्ट 117 साल बाद बदलने जा रही है। पुराने रजिस्ट्रेशन एक्ट की जगह अब नया कानून लेगा। नए कानून के तहत संपत्ति का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें प्रॉपर्टी बेचने, कॉन्ट्रैक, पावर ऑफ अटॉर्नी जैसे अन्य काम के लिए भी डिजिटल वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में फ्रॉड रोकने के लिए आधार वेरिफिकेशन का प्रस्ताव भी दिया है। यदि कोई नागरिक आधार नहीं देना चाहता, तो उनके लिए वैकल्पिक वेरिफिकेशन विकल्प भी मौजूद रहेंगे। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफेकेशन की प्रोसेस को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने के लिए इसे अन्य रिकॉर्ड एजेंसियों से इंटीग्रेट किया जाएगा।

डिजिटल फाइलिंग से होगी समय की बचत

इस बिल के अनुसार, अब रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने यह बिल ड्राफ्ट किया है और 25 जून तक आम जनता से सुझाव मांगे हैं।

एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा कदम

प्रॉपर्टी एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा बोले- ये बदलाव बहुत मददगार साबित होगा। प्रॉपर्टी एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा का मानना है कि यह बिल आम नागरिकों के लिए फायदेमंद रहेगा। अब लोग बीमार या बुज़ुर्ग होने के बावजूद घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह बड़ा बदलाव है, इसे जमीनी स्तर पर लागू करने में समय लग सकता है, लेकिन इससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होगी।

सिंगल डिजिटल सिस्टम से पूरे देश को लाभ

द रजिस्ट्रेशन बिल' ड्राफ्ट ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। इससे न केवल काम में तेजी आएगी, बल्कि आम लोगों को भी अधिक सुविधा मिलेगी। सरकार चाहती है कि रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से सुरक्षित हों।

मुस्लिम तांत्रिक ने हिंदू महिलाओं को बनाया शिकार, नशीली दवा खिलाकर करता था रेप

देशभर में लागू होगा नया प्रावधान

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने इसे अन्य रिकॉर्ड रखने वाली एजेंसियों से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान सरलता से हो सके। फिलहाल, कुछ राज्यों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से लागू है, लेकिन अब इसे पूरे भारत में एक समान रूप से लागू करने के लिए एक नया और आधुनिक कानून प्रस्तावित किया गया है।

5 लाइन में समझिए पूरी खबर

  • अब घर बैठे संपत्ति रजिस्ट्रेशन संभव, ऑफिस जाना जरूरी नहीं।
  • रजिस्ट्री के सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से ऑनलाइन होंगे।
  • आधार आधारित सहमति वेरिफिकेशन से धोखाधड़ी पर नियंत्रण।
  • अन्य सरकारी रिकॉर्ड सिस्टम से जोड़ा जाएगा रजिस्ट्रेशन डेटा।
  • जनता 25 जून तक इस ड्राफ्ट पर अपनी राय दे सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Property | property registration | Real Estate

Tags:
  • ऑनलाइन
  • Property
  • Real Estate
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन
  • property registration
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज