मुस्लिम तांत्रिक ने हिंदू महिलाओं को बनाया शिकार, नशीली दवा खिलाकर करता था रेप
Rohit Sahu | May 29, 2025, 13:39 IST
Mp mandsaur
गरोठ में मुबारिक मंसूरी ने तंत्र-मंत्र के बहाने हिंदू महिलाओं को फंसाया। फर्जी पहचान से महिलाओं का यौन शोषण करता था। पुलिस ने गिरफ्तारी कर केस दर्ज किया है। ग्रामीणों ने आरोपी की घर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
मंदसौर में मुबारिक मंसूरी नामक एक मुस्लिम युवक ने तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से तांत्रिक किताबें, फर्जी आधार कार्ड और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। आरोपी मुबारिक मंसूरी महिलओं को तंत्र मंत्र के बहाने शिकार बनाता था फिर उन्हें नशीली दवा खिलाकर रेप करता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंसूरी खुद को हिंदू बताता था, उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। गांव वह 15 साल से रह रहा था और तंत्र मंत्र के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। मुबारिक अपने आप को साधु की तरह दिखाने के लिए उनकी तरह ही कपड़े पहनता था। मुबारिक हिंदू महिलाओं को टारगेट कर तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर उनसे रेप करता था और उनका वीडियो बनाता था।
गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि आरोपी को शिकायत के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को शिकार बनाया है।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कैलाश और नेपाल सिंह का कहना है कि मंसूरी ने गांव की कई महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए हैं। वह हिंदू नाम का इस्तेमाल कर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता था। कई पीड़ित महिलाएं अब भी सामने नहीं आ पा रहीं है।
गांव वालों का कहना है कि अगर मंसूरी फिर गांव में आता है तो वह कई और परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उसके आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
यह भी पढ़ें....इंदौर में लव जिहादी मोहसिन पर 6ठी FIR, एक और किरदार आया सामने
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
हिंदू नाम से बनवाया था फर्जी आधार
मामला ऐसे आया सामने
घटना का खुलासा तब हुआ जब मंसूरी ने एक युवक को पागल बताकर उसकी भाभी से आपत्तिजनक बातें कीं। पीड़िता के परिजन ने जब इसकी शिकायत की तो हिंदू संगठनों ने SDM कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पुलिस ने मुबारिक के घर दबिश दी जहां से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं हिंदू संगठन और पीड़ित परिवार की मांग है की उसके घर को बुलडोजर से गिराया जाए।
पुलिस जांच में खुल रहे कई राज
संगठन बोले- आरोपी ने बनाई अश्लील वीडियो
ग्रामीण बोले- गांव में एंट्री पर रोक लगाई जाए
यह भी पढ़ें....इंदौर में लव जिहादी मोहसिन पर 6ठी FIR, एक और किरदार आया सामने
5 लाइन में समझिए पूरी खबर
- आरोपी मुबारिक मंसूरी पिछले 10 सालों से फर्जी नाम से कर रहा था महिलाओं का शोषण।
- तंत्र-मंत्र के नाम पर करता था डराकर यौन शोषण, महिलाओं को फंसाने में माहिर।
- पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, तांत्रिक सामग्री और अश्लील वीडियो किए जब्त।
- SDM ऑफिस में विरोध, संगठनों ने बुलडोजर और गांव से प्रतिबंध की मांग की।
- आरोपी जेल में, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी है डर का माहौल।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava