मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर में BJP बोली- तुष्टिकरण की राजनीति बंद, अब परफार्मेंस की राजनीति हो रही

Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 15:44 IST
bjp press confrese indore
इंदौर में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी ने कहा, अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं, बल्कि परफार्मेंस की राजनीति हो रही है। कांग्रेस ने इसे "फेंकू दिवस" के रूप में मनाया।

नरेंद्र मोदी के पीएम कार्यकाल को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रेस कांफ्रेंस (BJP Press Conference) की और इन 11 सालों के कामों की जानकारी रखी। इस दौरान उन्होंने खुलकर कहा कि इसके पहले देश में तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति थी उसी में देश डूबा था, लेकिन अब परफार्मेंस की राजनीति हो रही है।



ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर से किडनैप भोपाल का रक्षम मथुरा में मिला



जनता भी कहने लगी है कि 'मोदी हैं तो मुमकिन है'

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि अब तो देश की जनता भी कहने लगी है कि मोदी है तो मुमकिन है। गौतम के साथ इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य कई नेता थे। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है, और यही कारण है कि आज ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ जैसे संकल्प जमीन पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...सोनम से हुई शिलांग सदर थाने में पूछताछ, कोर्ट में पेश करने के बाद घटना का होगा रिक्रिएशन



आतंकवाद के खिलाफ अब आक्रमकता न्यू नॉर्म

गौतम ने कहा कि आम आदमी की सोच बन गई है कि मोदी जी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है।



ये खबर भी पढ़िए...मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- सोनम रघुवंशी के घरवाले अब क्यों CBI जांच की मांग कर रहे, वह मुख्य आरोपी



मोदी सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया है

राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी को हटाने के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री जी ने गरीबी हटाने को मिशन के रूप में लिया। ऐसे में भारत में पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री जी विकसित राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य कर रहे है।



कांग्रेस ने मनाया फेंकू दिवस

e9af5f96-09c


वहीं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इसे फेंकू दिवस मनाने की बात कही है। कमेंटी ने कहा कि आज जन विरोधी नीतियां, भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने गांधी कांग्रेस कार्यालय के नीचे यशवंत रोड पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने इन 11 सालों को असफल बताते हुए इसे फेंकू दिवस कहा और लोगों को मिठाई बांटी और मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Madhya Pradesh | MP News | एमपी कांग्रेस कमेटी | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी | बीजेपी प्रेस कांफ्रेंस



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • नरेंद्र मोदी
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • मोदी सरकार
  • एमपी कांग्रेस कमेटी
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी प्रेस कांफ्रेंस
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • BJP press conference